Leica-ट्यून्ड 200MP कैमरा वाला नया 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन चिपसेट और 16GB RAM भी

Xiaomi ने Xiaomi 17 के साथ आज भारत में Xiaomi 17 Ultra लॉन्च कर दिया है। लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन कुछ दिन पहले ही स्पेन के बार्सिलोना में एक इवेंट के दौरान ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। अब इस फोन को कंपनी ने भारत में भी लॉन्च कर दिया है। डिवाइस को आप ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी की वेबसाइट के जरिए खरीद पाएंगे।

ये Leica के 1-इंच LOFIC सेंसर वाला दुनिया का पहला डिवाइस है। इतना ही नहीं इस फोन में Leica-ट्यून्ड क्वाड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल रहा है। साथ ही इस फोन में पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल रहा है।

Xiaomi 17 Ultra की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Xiaomi 17 Ultra की कीमत 1,39,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको फोन का 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। इतना ही नहीं कंपनी इस फोन पर SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए 10 हजार रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। फोन की सेल 13 मार्च से शुरू होगी।

Xiaomi 17 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.9-इंच Xiaomi HyperRGB OLED डिस्प्ले देखने को मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 300Hz तक का टच सैंपलिंग रेट मिल रहा है।

डिवाइस में 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, DCI-P3 कलर गैमट, HDR+ सपोर्ट और Dolby Vision भी मिल रहा है।फोन को पावर देने के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है।

जिसमें दो परफॉर्मेंस कोर हैं जो 4.6GHz की पीक क्लॉक स्पीड ऑफर करती हैं जबकि छह एफिशिएंसी कोर दी गई हैं जो 3.62GHz पर क्लॉक करते हैं। इतना ही नहीं इस फोन में 16GB LPDDR5x RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिल रही है।

Xiaomi 17 Ultra के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 17 Ultra में Leica-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जहां 50-मेगापिक्सल (f/1.67) का प्राइमरी कैमरा है। साथ ही फोन में 1-इंच लाइट फ्यूजन 1050L सेंसर मिल रहा है। डिवाइस में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और 23mm इक्विवेलेंट फोकल लेंथ भी मिलती है।

साथ ही इस डिवाइस में 1/1.4-इंच सैमसंग HPE सेंसर, OIS, f/2.39 से f/2.96 अपर्चर और 120x तक डिजिटल जूम कैपेबिलिटी वाला 200-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी मिल रहा है। इसके अलावा डिवाइस में 1/2.75-इंच सैमसंग JN5 सेंसर वाला 50-मेगापिक्सल (f/2.2) अल्ट्रावाइड लेंस भी मिल रहा है।

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में सामने की तरफ 50-मेगापिक्सल (f/2.2) का कैमरा है, जिसमें 1/2.87-इंच OV50M सेंसर और 90-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिल रहा है। फोन के रियर कैमरा से आप 8K/30 fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

इसके अलावा फोन में 6,000mAh बैटरी और 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।

Back to top button