बारामुला-उड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन, दोनों ओर फंसे वाहन

बारामुला-उड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एनएस ब्रिज के पास भूस्खलन होने से सड़क पर मलबा और बड़े पत्थर गिरे, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। प्रशासन ने मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है और सड़क से मलबा हटाकर जल्द यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
बारामुला-उड़ी राजमार्ग पर एनएस ब्रिज के पास भूस्खलन होने के कारण यातायात प्रभावित हो गया। अचानक हुए इस भूस्खलन के बाद सड़क पर मिट्टी और बड़े-बड़े पत्थर आकर गिर गए, जिससे हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया। भूस्खलन के चलते सड़क के दोनों ओर कई वाहन फंस गए और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।





