होली के बाद iPhone 16 सस्ते में खरीदने का मौका, फ्लैट डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं कई और ऑफर्स भी

होली का त्योहार खत्म होते ही ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स फ्लिपकार्ट पर कई शानदार ऑफर्स देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी लंबे वक्त से कोई नया iPhone खरीदने की सोच रहे थे और आपका बजट करीब 65,000 रुपये है, तो ये आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। जी हां, इस वक्त iPhone 16 पर Flipkart जबरदस्त डिस्काउंट दे रहा है।
बैंक ऑफर्स और दूसरे बेनिफिट्स मिलाकर इसकी कीमत और भी कम हो जाती है। ये फोन प्रीमियम डिजाइन, दमदार प्रोसेसर और बेहतरीन कैमरा के साथ आता है जो इस कीमत में काफी अच्छा ऑप्शन माना जा रहा है। आइए इस फोन पर मिल रही डील के बारे में जानते हैं…
iPhone 16 पर डिस्काउंट ऑफर
फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 के 128GB वेरिएंट की कीमत लगभग 5,000 रुपये कम हो गई है। डिस्काउंट के बाद इस फोन को आप करीब 64,900 रुपये रह जाती है। इतना ही नहीं कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर तो करीब 3,245 रुपये तक का एक्स्ट्रा बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है। ये बैंक डिस्काउंट फ्लिपकार्ट एक्सिस और फ्लिपकार्ट SBI बैंक कार्ड पर मिल रहा है। इस तरह कुल कीमत और भी कम हो सकती है, जिससे ये डील काफी शानदार बन जाती है।
अगर आप एक साथ पूरी पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो आप इस डिवाइस को EMI पर भी खरीद सकते हैं। Flipkart पर इसके लिए लगभग 7,212 रुपये प्रति महीने की शुरुआती नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मौजूद है। हालांकि EMI की रकम आपके बैंक और कार्ड पर डिपेंड करेगी।
एक्सचेंज ऑफर भी जबरदस्त
इसके अलावा अगर आपके पास पुराना फोन है, तो आप उसे एक्सचेंज करके और ज्यादा पैसे बचा सकते हैं। Flipkart पर एक्सचेंज ऑफर के तहत करीब 51,100 रुपये तक की छूट मिल सकती है। लेकिन ये एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल, कंडीशन और वेरिएंट पर डिपेंड करेगी।
iPhone 16 के टॉप फीचर्स
डिस्प्ले: 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR OLED
प्रोसेसर: Apple A18 चिपसेट
पीक ब्राइटनेस: 2000 निट्स तक
RAM: 8GB
स्टोरेज ऑप्शन: 128GB, 256GB और 512GB
बैटरी बैकअप: लगभग 22 घंटे तक वीडियो प्लेबैक
फास्ट चार्जिंग: 20W या उससे ज्यादा एडॉप्टर से करीब 30 मिनट में 50% चार्ज
रियर कैमरा: 48MP फ्यूजन मेन सेंसर (f/1.6), 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस (f/2.2)
कैमरा कंट्रोल बटन: इस डेडिकेटेड बटन से जूम और डेप्थ जैसे कैमरा फंक्शन का क्विक एक्सेस





