अमृतसर: दस किलो हेरोइन के साथ पाकिस्तानी नागरिक काबू

आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल और कुछ पाकिस्तानी करंसी भी बरामद हुई है। आरोपी के कब्जे से मिले मोबाइल में कई संदिग्धों के नंबर भी मिले हैं।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने तरनतारन जिले के खेमकरण सेक्टर से एक पाकिस्तानी नागरिक को दस किलो हेरोइन के साथ काबू किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कंटील तार पार करके भारतीय क्षेत्र में घुसा था। एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।
बीएसएफ और एनसीबी की टीमें को इनपुट मिले हैं कि पाकिस्तानी नागरिक के गिरफ्तार होने के बाद उक्त इलाके में विस्फोटक और हथियार भी छिपाई हो सकते हैं। एनसीबी ने पकड़े गए आरोपी की पहचान पाकिस्तान के जिला कसूर स्थित गांव चट्टिया निवासी अबू बक्कर के रूप में बताई है।
आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल और कुछ पाकिस्तानी करंसी भी बरामद हुई है। आरोपी के कब्जे से मिले मोबाइल में कई संदिग्धों के नंबर भी मिले हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अबू बक्कर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स (केएलएफ) के लिए भी काम करता था। एनसीबी पता लगा रही है कि पंजाब में केएलएफ के किस सदस्य के साथ अबू बक्कर संपर्क में था।





