भीड़ से निपटने के लिए मेट्रो का नया प्लान, अब ट्रेन में आठ की जगह लगेंगे नौ कोच


इसमें कुल छह कॉरिडोर होंगे। जिसमें चार नए कॉरिडोर होंगे जबकि दो पहले से बने हुए कॉरिडोर का विस्तार होगा। छह कॉरिडोर में इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ, लाजपत नगर से साकेत, रिठाला से बवाना, नरेला मेट्रो लाइन, जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम और मुकुंदपुर से मौजपुर तक कॉरिडोर बनेंगे।
मगर इसमें से महज चार नए कॉरिडोर होंगे, जिन पर नौ कोच वाली मेट्रो चल पाएगी। दरअसल, फेज तीन में बनी दो लाइनों का विस्तार होगा, जिन पर छह कोच की ट्रेन चलेगी। इससे उस पर नौ कोच वाली ट्रेन चलाना संभव नहीं है।
फेज चार का निर्माण होने के बाद यह संख्या 60 लाख को पार कर जाएगी। फेज चार की परियोजनाएं वर्ष-2021 तक पूरा करने का लक्ष्य है। परियोजनाओं को मंजूरी मिलने में देरी के कारण अभी टेंडर भी आवंटित नहीं हो सका है।
दिल्ली सरकार ने जनवरी में परियोजनाओं को मंजूरी देकर फाइल केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को भेज दी थी, लेकिन टैक्स भुगतान पर विवाद के कारण मंत्रालय ने फाइल वापस विचार के लिए भेज दी। उम्मीद है कि जल्द केंद्र सरकार से भी परियोजनाओं को मंजूरी मिल जाएगी।
रिठाला-बवाना/नरेला 21.73
इंद्रलोक- इद्रप्रस्थ 12.58
तुगलकाबाद-एयरोसिटी 22.20
लाजपत नगर-साकेत 7.96
अन्य दो लाइनें जिनका विस्तार होगा
जनकपुरी-आरके आश्रम 28.92
मुकुंदपुर-मौजपुर 12.54





