PM Kisan Yojana: खाते में कब आएंगे 22वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का करोड़ों लाभार्थी इंतजार कर रहे हैं। होली और बैंक अवकाश के कारण किस्त के समय को लेकर अनिश्चितता है। हालांकि, eKYC अनिवार्य है, जिसके बिना किस्त रुक सकती है।
इन दिनों प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों लाभार्थी 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अगली 2,000 रुपये की किस्त मार्च 2026 में होली के बाद जारी हो सकती है। हालांकि अब तक इस पर केंद्र सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक डेट अनाउंस नहीं की गई है।
क्या होली से पहले भी आ सकते हैं पैसे?
दरअसल इस बार त्योहार और बैंक अवकाश के कारण किस्त के टाइम को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है। इस महीने यानी मार्च की शुरुआत में कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे और होली की वजह से भी लेनदेन प्रभावित हो सकता है। इसी वजह से ये संभावना कम है कि त्योहार से पहले ही किसानों के अकाउंट में 22वीं किस्त ट्रांसफर हो जाए। हालांकि अंतिम फैसला सरकार की घोषणा पर ही डिपेंड करेगा।
हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता
बता दें कि इस स्कीम में एलिजिबल किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। ये राशि 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक अकाउंट में भेजी जाती है। ऐसा अनुमान है कि इस बार भी करीब 9 करोड़ किसान इसका लाभ उठाएंगे।
eKYC के बिना अटक सकती है किस्त
हालांकि पोर्टल पर ये क्लियर बताया गया है कि सभी रजिस्टर्ड किसानों के लिए eKYC करवाना जरूरी है। अगर आपने अभी तक eKYC कम्पलीट नहीं किया है तो आपकी अगली किस्त रुक सकती है। eKYC करने के दो तरीके हैं या तो आप आधिकारिक पोर्टल पर OTP के जरिए ऑनलाइन वेरिफिकेशन पूरा कर सकते हैं या फिर नजदीकी CSC केंद्र पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवा सकते हैं। इसलिए समय रहते eKYC पूरा करना जरूरी है, वरना पेमेंट में देरी हो सकती है।
मोबाइल से ऐसे चेक करें पैसा आएगा या नहीं
अगर आप ये पता करना चाहते हैं कि आपके अकाउंट में 2,000 रुपये आएंगे या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं…
सबसे पहले तो लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करें।
इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होमपेज पर ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाएं।
इधर से अब ‘Beneficiary List’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना राज्य, जिला, तहसील/उप-जिला, ब्लॉक और गांव सेलेक्ट करें।
अब ‘Get Report’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
इतना करते ही आपको स्क्रीन पर दिखाई गई लिस्ट में अपना नाम ढूंढ़ना है।
पिछली किस्त का स्टेटस भी ऐसे चेक करें
इसके लिए भी वेबसाइट पर ‘Beneficiary Status’ ऑप्शन सेलेक्ट करें।
फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर एंटर करें।
इसके बाद स्क्रीन पर आपकी सभी किस्तों का विवरण दिख जाएगा।





