हरियाणा: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

हरियाणा के यमुनानगर में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तेज रफ्तार डंपर ने ओवरटेक करते समय गलत साइड में आकर बाइक सवार 21 वर्षीय युवक गौरव को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक गौरव रिश्तेदारी से लौट रहा था और घर की ओर जा रहा था। डंपर चालक ने ओवरटेक के दौरान गलत साइड में आकर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और युवक सड़क पर जा गिरा। डंपर उसे कुचलते हुए आगे निकल गया। आरोपी डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आसपास के इलाकों में चेकपॉइंट्स लगाए गए हैं, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है।

Back to top button