11-इंच की फुल-HD+ डिस्प्ले और 7,000 mAh बैटरी वाला नया टैबलेट लॉन्च

इंफीनिक्स ने अपना एक और टैबलेट लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Infinix Xpad 30E के नाम से पेश किया है। हालांकि इस टैबलेट को कंपनी ने कुछ खास ग्लोबल मार्केट में ही पेश किया है। ये नया टैबलेट 11-इंच की फुल HD प्लस डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें आपको तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन देखने को मिलते हैं।

ये टैबलेट खास स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है और इसमें MediaTek Helio G80 चिपसेट देखने को मिलता है। साथ ही इस टैबलेट में 4GB RAM और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। इतना ही नहीं इस टैबलेट में कुछ खास AI-पावर्ड लर्निंग फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा ये टैबलेट 1,20,000 से ज्यादा प्रीमियम लर्निंग रिसोर्स का एक्सेस भी दे रहा है। चलिए पहले इसकी कीमत जानते हैं…

Infinix Xpad 30E की कीमत और अवेलेबिलिटी

कीमत की बात करें तो Infinix Xpad 30E का प्राइस IDR 2,394,000 यानी लगभग 13,000 रुपये है, जो इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। डिवाइस इंडोनेशिया में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Shopee पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। टैबलेट को आप ड्रीमी पर्पल, फॉरेस्ट ग्रीन और डीप ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे।

Infinix Xpad 30E के स्पेसिफिकेशन्स

टैबलेट के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें आपको 11-इंच की फुल-HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है जिसके साथ 60Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। साथ ही टैबलेट में टिपिकल ब्राइटनेस 440 निट्स है। डिस्प्ले में लो ब्लू लाइट एमिशन के लिए TUV रीनलैंड सर्टिफिकेशन भी मिल रहा है जो इसे और भी खास बना रहा है।

साथ ही इस टैबलेट में बिल्ट-इन 4G कनेक्टिविटी और सिम कार्ड का सपोर्ट भी मिल रहा है। इसके अलावा टैबलेट में एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड XOS 15 मिल रहा है। टैबलेट को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Helio G80 चिपसेट मिल रहा है जिसके साथ 4GB तक RAM और 128GB eMMC 5.1 स्टोरेज मिल रही है। हालांकि इस स्टोरेज को आप MicroSD कार्ड के जरिए बढ़ा भी सकते हैं।

Infinix Xpad 30E का कैमरा और अन्य फीचर्स

कैमरा की बात करें तो के लिए इसमें आपको 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इतना ही नहीं इस टैबलेट में AI ट्यूटर फीचर भी है, जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि ये स्टूडेंट्स को उनके होमवर्क में मदद कर सकता है।

इसके अलावा टैबलेट में AI-बैक्ड फीचर फोटो सॉल्विंग, टैप टू आस्क, AI क्रिएशन और AI स्क्रीन रिकग्निशन जैसे कई टूल्स मिल जाते हैं। टैबलेट में 7,000 mAh बैटरी और 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Back to top button