Karan Johar से चिट-चैट कर रही थीं Jaya Bachchan, अचानक किस बात पर चढ़ा पारा?

ज्यादातर सेलेब्स पैपराजी के साथ अपना पेशंस बनाए रखते हैं लेकिन जया बच्चन (Jaya Bachchan) उनमें से नहीं हैं। वह पैपराजी को पोज देने की बजाय कई बार उन पर अपना गुस्सा निकाल चुकी हैं।
कुछ समय पहले ही जया बच्चन पैप्स को लताड़ लगाई थी और अब एक बार फिर वह गुस्से में नजर आईं। हाल ही में वह एक इवेंट में नजर आईं, जहां बार-बार पैपराजी उन्हें पोज देने के लिए कहते रहे। इस दौरान वहां करण जौहर भी मौजूद थे।
करण के साथ स्पॉट हुईं जया बच्चन
हुआ यूं कि मुंबई में एक इवेंट होस्ट हुआ, जहां जया बच्चन भी पहुंचीं। पहले वह कुछ महिलाओं के साथ चिट-चैट करती दिखीं, इस दौरान बार-बार पैप्स उनसे फोटो खिंचवाने की गुजारिश करते रहे। पहले एक्ट्रेस ने उन्हें घूरते हुए इनकार किया और फिर इग्नोर करने लगीं।
जया बच्चन पैप्स से हुईं नाराज
इसके बाद करण जौहर की एंट्री हुई जिनसे जया बच्चन ने बात की। इस बीच भी एक्ट्रेस ने उंगली से इशारा करते हुए उन्हें मना किया, लेकिन फिर भी वे नहीं माने। करण जौहर ने जाते-जाते पैप्स के साथ मजाक किया, “मेरी वजह से मिला फोटो।” फिर उन्होंने जया से भी यही बात की और फिर दोनों हंसने लगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।
पैप्स को लेकर जया बच्चन का विवादित बयान
बता दें कि कुछ समय पहले ही जया बच्चन ने पैप्स को लताड़ लगाई थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में पैप्स को लेकर कहा था, “मैं मीडिया का प्रोडक्ट हूं लेकिन पैपराजी के साथ मेरा रिलेशनशिप जीरो है। यह लोग कौन हैं? क्या उन्हें देश के लोगों को रिप्रेजेंट करने के लिए ट्रेन्ड किया गया है।”
उन्होंने यह भी कहा था, “मगर यह जो बाहर ड्रेन पाइप टाइट गंदे-गंदे पैंट पहनकर, हाथ में मोबाइल लेकर, वे सोचते हैं कि आपकी फोटोज खींच सकते हैं और जो मन आता है कहते हैं। वे किस तरह के कमेंट्स पास करते हैं। यह कैसे लोग हैं? कहां से आते हैं? किस तरह का एजुकेशन है? क्या बैकग्राउंड है?”





