कौन हैं Daldal में एक्टिंग से महफिल लूटने वाली समारा तिजोरी, पिता हैं पॉपुलर एक्टर

भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की सीरीज दलदल (Daldal) अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। इस मिस्ट्री थ्रिलर को अपनी दमदार परफॉर्मेंस की वजह से काफी तारीफ मिल रही है। दलदल में भूमि ने डीसीपी रीता फरेरा का रोल निभाया है।
निभाया है सीरियल किलर का रोल
इस सीरीज में एक और ऐसा किरदार है जिसने नेगेटिव किरदार में लोगों का ध्यान खींचा। हम बात कर रहे हैं दीपक तिजोरी की बेटी समारा तिजोरी की।
समारा ने सीरीज में अनीता आचार्या का कोल प्ले किया है जिसे अनंत के नाम से भी जाना जाता है। समारा ने सीरीज में एक सीरियल किलर का रोल निभाया है जो खुद को एक पत्रकार बताती है। आपको बता दें कि समारा एक्टर-डायरेक्टर दीपक तिजोरी की बेटी हैं और पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं।
समारा का जन्म 17 अक्टूबर 1998 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने जमनाबाई नरसी स्कूल और बाद में अजमेर के मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल में पढ़ाई की, जहां उन्होंने नेशनल लेवल पर फुटबॉल भी खेला। समारा ने मुंबई के सोफिया कॉलेज से मनोविज्ञान में ग्रेजुएशन की।
अभिषेक बच्चन के साथ भी कर चुकी हैं काम
उन्होंने फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। फिल्म में उन्होंने अभिषेक बच्चन की बेटी का किरदार निभाया था।
इससे पहले वे असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में कैमरे के पीछे ही काम करती रहीं। उन्होंने डिशूम और भूत: पार्ट वन – द हॉन्टेड शिप जैसी फिल्मों में असिस्ट किया।
अपने हालिया रोल के अनुभव के बारे में बात करते हुए उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, “यह बहुत ही रोमांचक है। साथ ही, यह जानकर बहुत खुशी होती है कि मेरी मेहनत को पहचान और सराहना मिल रही है।”
फिलहाल तो समारा दलदल की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी लगातार वो एक्टिव हैं और अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।





