Vaibhav Suryavanshi का ‘तूफान’, पाकिस्तान के खिलाफ मचाया गदर

अंडर-19 विश्व कप 2026 के सुपर-6 राउंड का आखिरी मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस महामुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं, भारतीय टीम की ओर से वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज की जोड़ी ने पारी का आगाज किया। युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में 11 रन बनाते ही इतिहास रच दिया है। विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने वाले वैभव ने अब शुभमन गिल और उन्मुक्त चंद का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।
IND vs PAK U19 World Cup 2026: Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास
दरअसल, वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप के सुपर सिक्स राउंड के आखिरी मैच में 11 रन बनाते ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वे भारत के लिए यूथ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में शुभमन गिल और उन्मुक्त चंद (1149 रन) जैसे दिग्गजों से आगे निकल गए हैं।
इतना ही नहीं, वैभव की नजरें अब विजय जोल (1404 रन) और यशस्वी जयसवाल (1386 रन) के सर्वाधिक रिकॉर्ड की ओर भी बढ़ने लगी हैं।
यूथ वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय
विजय जोल: 1404 रन
यशस्वी जयसवाल: 1386 रन
तन्मय श्रीवास्तव: 1316 रन
वैभव सूर्यवंशी: 1150 रन*
शुभमन गिल/उन्मुक्त चंद: 1149 रन
वैभव सूर्यवंशी: 1139 रन
सरफराज खान: 1080 रन
विराट कोहली: 978 रन
अकेले वैभव पड़ेंगे पाकिस्तान पर भारी
आज अंडर-19 विश्व कप 2026 के सुपर सिक्सेज राउंड का आखिरी मैच है और सेमीफाइनल की एक जगह दांव पर लगी है। ग्रुप 2 से इंग्लैंड पहले ही अंतिम चार में पहुंच चुका है, इसलिए भारत (6 अंक) और पाकिस्तान (4 अंक) में से सिर्फ एक टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकती है। भारत के लिए समीकरण सीधा है कि अगर वह आज मैच जीता तो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी।
वहीं पाकिस्तान के लिए स्थिति इतनी आसान नहीं है, क्योंकि उसका नेट रन रेट 1.484 है, जो भारत के 3.337 से काफी कम है।





