LIVE WWC17 : बारिश रुकी, मैच पर फैसला अंपायर के निरीक्षण के बाद

महिला वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाना है। मैच शुरू होने से कुछ देर पहले ही डर्बी में जोरदार बारिश शुरू हो गई।
बारिश शुरू होते ही डर्बी के काउंटी ग्राउंड को कवर से ढक दिया गया। बारिश के चलते टॉस में देरी हो रही है। बारिश रुक-रुक हो रही है। फिलहाल बारिश रुक गई है और सेंटर कवर छोड़कर बाकी कवर हटा लिए गए हैं।
मैच होगा या नहीं इस पर फैसला अंपायर के मैदान निरीक्षण के बाद होगा।
फिलहाल ग्राउंड्समैन आउटफील्ड सुखाने में जुटे हुए हैं। इंग्लैंड ने 18 जुलाई को पहले सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
अगर आज बारिश के चलते मैच नहीं हो पाता है, तो 21 जुलाई का दिन रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है। फाइनल मैच 23 जुलाई को खेला जाना है और फाइनल मैच के लिए भी एक दिन का रिजर्व डे रखा गया है





