75 साल पहले बर्फ में दबे कपल की मिली लाश

स्विटजरलैंड में करीब 8500 फ़ीट उचाई पर एक कपल के शव मिले है. आपको बता दे कि ग्लेशियर के बीच मिले इन शवों के 75 साल पुराने होने कि आशंका जताई जा रही है. 8500 फीट की ऊंचाई पर सैनप्लेरोन ग्लेशियर पर मिले शवों पर कपड़े भी आज तक पड़े हुए हैं. सबसे पहले केबल कार के एक वर्कर की इन बॉडी पर नजर पड़ी थी. जिसके बाद शवों के मिलने कि पूरी जानकारी कार वर्कर ने पुलिस को दी.75 साल पहले बर्फ में दबे कपल

वही पुरे मामले पर पुलिस ने कहा है कि कई दशक पहले ये लोग किसी हादसे के शिकार हो गए होंगे. साथ ही कहा कि बैगपैक्स, बुक्स, घड़ी भी शवों  के पास से मिले हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है. गौरतलब है कि पुलिस ने अब तक लोगों की पहचान उजागर नहीं की है. इसके पहले लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएंगे.

साथ ही मामले पर  स्थानीय मीडिया का कहना है कि ये लोग 1942 में गायब हुए मार्सिलीन और फ्रैन्सीन डुमोलिन हो सकते हैं जो 1942 में गायब हो गए थे. फ़िलहाल एक स्थानीय अखबार ने कपल की अब 79 साल की हो चुकी बेटी से बात की. जिसके बाद मर्सिलीन उद्री डुमोलिन इन शवों कि जाँच की. जिसपर उन्होंने कहा कि हम सारी जिंदगी उन्हें तलाशते रहे. और अब उन्होंने इस बात पर उम्मीद जताई की वो अपने मम्मी-पापा को दफना सकेंगी.

Back to top button