सौरभ गांगुली ने 15 साल बाद किया ट्रेन में सफर, उनके साथ हो गया कुछ ऐसा

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली इस बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। मामला था कि दादा का जिस कम्पार्टमेंट में रिजर्वेशन था और उनको जो सीट अलॉट हुई थी, उस सीट पर कोई दूसरा पैसेंजर सफर कर रहा था। सौरव ने जब वो सीट के बारे में उस व्यक्ति से बात की तो दोनों में काफी विवाद हुआ और फिर गांगुली ट्रेन से नीचे उतर आए। फिर काफी देर बाद ये मामला शांत हुआ और ट्रेन रवाना हुई। पैसेंजर ने की सिर्फ अपने सीट की परवाह…
सौरभ गांगुली ने 15 साल बाद किया ट्रेन में सफर, उनके साथ हो गया कुछ ऐसा
– पूर्व कप्तान सौरव गांगुली 15 साल बाद ट्रेन में सफर कर रहे थे।
– वे बीते दिन सिलीगुड़ी के बेलूरघाट में अपनी स्टैचू का उद्घाटन करने गए थे, जिस कारण उन्हें ट्रेन से सफर करना पड़ा।
– गांगुली सियालदाह रेलवे स्टेशन से C.A.B. के संयुक्त सचिव अभिषेक डालमिया के साथ पदातिक एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे।
– रिजर्वेशन लिस्ट के मुताबिक, एसी फर्स्ट क्लास में रिजर्वेशन कोच में गए तो उनकी सीट पर पहले से ही एक पैसेंजर सफर कर रहा था।
 
पैसेंजर ने दादा को छोड़ की सिर्फ अपने सीट की परवाह
– जो पैसेंजर गांगुली की सीट पर बैठा था, तो उसे देखकर दादा ने उस सीट पर उनका रिजर्वेशन होने के बारे में बताया।
– इस बात पर वो नाराज हो गया और वहां पर हंगामा करने लगा। वो पैसेंजर सिर्फ अपनी सीट को लेकर परेशान था और वो सिर्फ अपनी सीट चाहता था।
– इसके बाद सौरव ट्रेन से नीचे उतर आए और इसे देखकर उनके फैन उनकी तरफ दौड़ पड़े।
– सिचुएशन देख RPF ने मोर्चा संभाला और पब्लिक को उनसे दूर किया।
– काफी देर के बाद टीसी ने मसला सुलझाया और दादा को एसी टू कम्पार्टमेंट में सीट अलॉट की गई।
Back to top button