सहवाग ने स्विस स्टार रोजर फेडरर का ‘अनोखा’ फोटो शेयर किया…

भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं. वीरू हमेशा  ही अपने ट्वीट के माध्यम से चर्चा बटोरते रहते हैं. सहवाग ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रोजर फेडरर के ‘गाय प्रेम’ के बारे में बताया है. स्विस स्टार रोजर फेडरर ने अभी हाल ही में विम्बलडन खिताब जीतकर रिकॉर्ड 19वां ग्रैंड स्लैम पूरा किया है. सहवाग ने टेनिस के इस दिग्गज खिलाड़ी के गाय प्रेम को बताने की कोशिश की है. 

सहवाग ने स्विस स्टार रोजर फेडरर का 'अनोखा' फोटो शेयर किया...

दरअसल, टि्वटर पर पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ने स्विस स्टार रोजर फेडरर के गाय की साथ की तीन तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया ‘महान रोजर फेडरर का गाय प्रेम देखकर अच्छा लगा’. इन तस्वीरों में से एक में फेडरर गाय के थन से दूध दूहने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि दो तस्वीर टेनिस कोर्ट की है, जहां वह गाय के साथ देखे जा सकते हैं. हालांकि ये तस्वीरें काफी पुरानी लग रही है, लेकिन हममें से कई लोगों के फेडरर के गाय प्रेम को पहली बार जाना होगा. सहवाग का यह ट्वीट काफी कम समय में ही सुर्खिया बटोर रहा है. महज 12 घंटे से कम में ही पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज के इस ट्वीट को 4100 से अधिक लोग रिट्वीट कर चुके हैं. वहीं 17 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है.

Back to top button