लखनऊ-ईमारत से कूद कर कर्मचारी ने दी जान

images (4)लखनऊ: लखनऊ में सरकारी दफ्तारों वाली जवाहर भवन की पांचवीं मंजिल से बुधवार दोपहर एक मजदुर ने कूद के अपनी जान दे दी जवाहर भवन में ग्राम विकास विभाग का कार्यालय है. विभाग के कुछ कर्मचारी पांचवीं मंजिल पर बैठते हैं, पांचवीं मंजिल के कार्यालय में बैठने वाले 59 वर्षीय प्रधान सहायक हरिश्‍चंद्र यादव जुलाई में रिटायर होने वाले थे।

साथी कर्मचारियों के मुताबिक उन्‍नाव के मूल निवासी यादव इधर कुछ परेशान चल रहे थे, और कुछ अधिकारियो से उनकी झड़प भी हुई थी यह हादसा होते ही परिसर और ग्राम विकास विभाग में हलचल मच गई।

कूदने के बाद नीचे कर्मचारी तड़पता रहा लेकिन किसी ने भी उसे अस्‍पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की. पुलिस के पहुंचने से पहले ही विभाग के अफसर वहां से भाग गए, मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचवीं मंजिल पर स्थित कर्मचारी के बैठने वाले कमरे को सील कर दिया है।

Back to top button