गुजरात का जायका: ढोकला हो या उंधियू, इन 9 शाकाहारी डिशेज का स्वाद चखे बिना अधूरा है आपका सफर

गुजरात की संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर दुनियाभर से लोगों को आकर्षित करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं यहां का खान-पान भी उतना ही लाजवाब है।

जी हां, गुजरात के कुछ शाकाहारी व्यंजन इतने लजीज हैं कि अगर आप वहां घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इन डिशेज को जरूर चखें। आइए जानें गुजरात की इन्हीं 9 मशहूर डिशेज के बारे में।

डोकला
Dhokla

डोकला गुजरात का सबसे मशहूर नाश्ता है, जिसे पूरे भारत में पसंद किया जाता है। बेसन और दही से बनी यह भाप में पकी हुई स्वादिष्ट डिश हल्की, स्वस्थ और प्रोटीन से भरपूर होती है। इसे आमतौर पर हरी चटनी के साथ परोसा जाता है।

खांडवी
Khandvi

यह एक पतली, मुलायम और रेशमी टेक्सचर वाली डिश है, जो बेसन और दही से तैयार की जाती है। खांडवी बनाना एक आर्ट है। इसे सरसों के बीज, नारियल और हरी धनिया से सजाया जाता है, जो इसके स्वाद को और बढ़ा देते हैं।

थेपला
Thepla

यह एक तरह का मसालेदार फ्लैटब्रेड है, जो गेहूं, बेसन और मेथी के आटे से बनाया जाता है। थेपला आमतौर पर नाश्ते में दही, अचार या चाय के साथ खाया जाता है। यह यात्रा के दौरान ले जाने के लिए एक परफेक्ट सूखा नाश्ता भी है।

उंधियू
Undhiyu

यह गुजरात की एक पारंपरिक सब्जी है, जिसे खासतौर से सर्दियों में बनाया जाता है। उंधियू में कंद-मूल और सब्जियों को मसालों और मूंगफली के साथ धीमी आंच पर पकाया जाता है। इसका अनूठा स्वाद इसे विशेष बनाता है।

गुजराती कढ़ी
Gujarati Kadhi

गुजराती कढ़ी उत्तर भारत की कढ़ी से काफी अलग होती है। यह मीठी और खट्टी होती है, जिसमें दही, बेसन और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। इसे आमतौर पर खिचड़ी के साथ परोसा जाता है।

जलेबी फाफड़ा
Jalebi Fafda

यह गुजरात का मशहूर स्ट्रीट फूड कॉम्बो है। कुरकुरे नमकीन फाफड़े के साथ मीठी गर्म जलेबी का कॉम्बिनेशन अनोखा और स्वादिष्ट होता है।

हांडवो
Hadvo

हांडवो एक किस्म का मसालेदार केक है, जो कद्दू, बेसन और मसालों से बनता है। इसे भाप में पकाया जाता है, जिससे यह स्वस्थ और स्वादिष्ट बन जाता है। इसे चटनी या दही के साथ परोसा जाता है।

दाल ढोकली
Dal Dhokli

यह एक पारंपरिक गुजराती व्यंजन है, जिसमें गेहूं और बेसन के आटे से बनी ढोकली को तुअर दाल की करी में पकाया जाता है।

मुठिया
Muthiya

मुठिया छोटे-छोटे नमकीन डंपलिंग होते हैं, जो बेसन और मसालों से बनते हैं। इन्हें दही की करी में पकाया जाता है या फिर स्नैक के रूप में भी खाया जाता है। यह स्वाद में अनूठा और यादगार होता है।

Back to top button