POK हमारा है, वहां के युवक को पाकिस्तानी लेटर के बिना देंगे वीजा : सुषमा स्वराज

नई दिल्ली : सुषमा स्वराज ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के उस युवक को वीजा देने की घोषणा कर दी है जो कि भारत में इलाज के लिए भारत आना चाहता है. सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके पीओके को भारत का अभिन्न अंग बताया. उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान ने पीओके को गैरकानूनी तरीके से कब्जा कर लिया है. हमे उसे (स्टूडेंट) को वीजा दे रहे हैं, किसी लेटर की जरूरत नहीं.’ बता दें कि पाकिस्तान सरकार इस लड़के को वीजा के लिए जरूरी लेटर नहीं दे रही थी जिसकी वजह से यह भारत नहीं आ पा रहा था.

POK हमारा है, वहां के युवक को पाकिस्तानी लेटर के बिना देंगे वीजा : सुषमा स्वराज

अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक रावलकोट में रहने वाले 24 साल के ओसामा अली के लीवर में ट्यूमर है. अली इसी के इलाज के लिए दिल्ली आना चाहता है. लेकिन पाकिस्तान पीएम नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने इस्लामाबाद में इंडियन हाई कमिशन को जरूरी लेटर लिख कर नहीं दिया. जिसकी वजह से अली को मेडिकल इमरजेंसी वीजा नहीं दे मिल पा रहा था. 

भारत में सस्ते इलाज की वजह से भारत आना चाहता है ओसामा

ओसामा के पिता जावेद नाज खान पेश से वकील  है और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के मेंबर भी है. उन्होंने कहा कि उनके पास अपने बेटे का इजाल यूरोप में कराने के लिए पैसे नहीं है. भारत में इलाज बहुत सस्ता है इसलिए वह भारत आना चाहते हैं. ओसामा को दिल्ली के साकेत में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल इलाज करने को तैयार है. हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने उसे बता दिया है कि उसका लिवर ट्रांसप्लांट करना जरूरी है. 

ओसामा के पिता ने की थी पाक सरकार से अपील

ओसामा के पिता ने पीओके के राष्ट्रपति मसूद खान के जरिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा था। लेकिन जवाब में कहा गया, ‘ऐसी कोई पॉलिसी नहीं है जो अजीज साहब को पत्र लिखना पड़े. दक्षिण एशिया डेस्क के मुख्य सचिव को ऐसा पत्र लिखना होता है लेकिन हमारी जानकारी में आया है कि भारतीय हाई कमीशन ऐसे कुछ वीजा रिजेक्ट कर चुका है.’

सुषमा ने निकाली थी अजीज पर भड़ास 

जावेद नाज खान ने बताया कि उन्होंने भारत सरकार से बिना लेटर के मेडिकल वीजा देने की गुजारिश की थी. लेकिन विदेश मंत्री 10 जुलाई को यह साफ कर चुकी थी इस तरह के वीजा में अजीज के लेटर की जरूरत पड़ेगी. सुषमा ने 10 जुलाई कई ट्वीट्स किए थे. उनमें उन्होंने कहा कि मेडिकल वीजा देने के लिए हमें अजीज के लेटर की जरूरत है. एक ट्वीट में उन्होंने कहा था, मेरी समझ नहीं आ रहा है कि वह क्यों अपने ही देश के नागिरकों को लेटर लिख नहीं दे रहे हैं. 

Back to top button