सगे मामा और भाई ने पार की सारे हदें, शादी-शुदा बहन के साथ किया ऐसा काम देख दहल जाएगा कलेजा।

हरियाणा के हिसार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है , जिसमें एक बार फिर रिश्तों को शर्मशार किया गया है। कहते है संकट की घडी में अपने ही काम आते है लेकिन यही अपने जब संकट बन जाते है तो फिर रिश्तों पर से विशवास उठ जाता है। ऐसा ही हुआ हिसार के बैंक-कॉलोनी में रहने वाले श्याम और सपना के साथ। सुखी से रह रहे पति-पत्नी श्याम और सपना के घर पर पहुंचकर अपने ही मामा और भाई ने ऐसा घिनौना काम कर दिया जिसे शायद सपना कभी नहीं भूल सकती है।

घरवालों की तरफ से तय की गई शादी की तारीख से एक दिन पहले ही श्याम अरोड़ा और सपना ने 30 जनवरी की रात को घर से भाग गए और दोनों ने कोर्ट में पहुंचकर में शादी भी कर ली और हिसार छोड़ दिया। लेकिन कुछ दिन बाद उन्हें लगा शायद उनके घर वाले उन्हें माफ़ कर दिए होंगे तो दोनों प्रेमी जोड़े इसी साल अप्रैल के अंत तक हिसार वापस आ गये।
धीरे-धीरे जब सपना के परिजनों को ये बात पता चली की दोनों हिसार में ही है तो पता लगाकर वे उनके घर पहुंच गए। सपना अपने मामा और भाई को देखकर बहुत खुश हुई, लेकिन उसे इस बात का तनिक भी अंदाजा नहीं था की आज उसके साथ क्या होने वाला है।
आपको बता दें की उस समय श्याम अंदर के कमरे में था और सपना के परिजनों से मिलने के लिए बाहर आया और सपना सब कुछ ठीक समझकर सब के लिए चाय बनाने चली गयी। लेकिन जब सपना चाय लेकर वापस आयी तो देखा की उसका पति श्याम खून से लथपथ था और उसका भाई श्याम का गला दबाये हुए था और उसके मामा ने स्याम पर पिस्तौल ताने हुए था।
सपना को स्तिथि समझते देर न लगी और वह चिल्लाने लगी जिससे आस पड़ोस वाले इकट्ठे हो गए और मजबूरन सपना के मामा ने हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गया। बाद में पड़ोसियों की मदद से सपना ने श्याम को अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपराधियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।





