राष्ट्रपति चुनाव: शाह दिल्ली में तो TMC सांसद कोलकाता में करेंगे मतदान

राष्ट्रपति चुनाव में सोमवार को होने वाली वोटिंग के लिए संसद समेत सभी विधानसभा में पोलिंग बोथ बनाएं गए हैं. लेकिन लोक सभा के 41 सांसद , राज्यसभा 14 सांसद अपने राज्यों में मतदान करेंगे. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत अलग-अलग राज्यों के 5 विधायक संसद भवन में अपना मतदान करेंगे और अलग-अलग राज्यों के 4 विधायक दूसरे राज्यों में चुनाव आयोग की अनुमति के बाद मतदान करेंगे.राष्ट्रपति चुनाव: शाह दिल्ली में तो TMC सांसद कोलकाता में करेंगे मतदान

लोक सभा के 41 सांसद अपने राज्यों में वोट करेंगे. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदेश के बाद लोकसभा में टीएमसी के सभी 32 सांसद कोलकाता में अपने मतदान करेंगे. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्या और केंद्रीय मंत्री उमा भारती लखनऊ में और असम के 3 सांसद गुवाहटी में, केंद्रीय मंत्री पनु राधा कृष्ण चेन्नई में, एक सांसद आंध्राप्रदेश में, एक सांसद बंगलुरु में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

राज्यसभा के 14 सांसद भी अपने राज्यों में इस चुनाव में मतदान करेंगे. इनमें से लोकसभा की तरह ही राज्य सभा में टीएमसी के 11 सांसद कोलकाता में ही वोट करेंगे. इसके अलावा गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पणजी में, बीजेडी के सांसद भुवनेश्वर में और एक राज्यसभा सांसद महाराष्ट्र में वोट करेंगे.

अमित शाह समेत असम के दो विधायक और सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के एक-एक विधायक भी चुनाव आयोग की इजाज़त के बाद संसद भवन में वोट करेंगे. इसी तरह बिहार, राजस्थान, त्रिपुरा और केरल के विधायक ने भी चुनाव आयोग से अपनी व्यस्तताओं के चलते दूसरे राज्यों में अपने मत का प्रयोग करने का फैसला किया है.

Back to top button