मरीजों से मिलने मेडिकल कॉलेज पहुंचे सीएम योगी, दिए जांच के आदेश

लखनऊ.उत्तर प्रदेश की राजधानी के kgmu में आग लगने के दूसरे दिन सीएम योगी ने ट्रामा सेंटर का रविवार को दौरा किया। ट्रामा सेंटर में शनिवार शाम को भीषण आग लगने के बाद से अफरा तफरी का माहौल बन गया है। इस हालात में CM Yogi Adityanath सेंटर पहुंचे और उन्होंने मरीजों और तीमारदारों से हालचाल ली।

सीएम योगी ने ट्रामा सेंटर का किया दौरा

yogi aditynath ने मेडिकल कॉलेज का जायजा लेकर वहां आग लगने के कारणों को जाना ।जानकारी के अनुसार ट्रामा अज्ञात कारणों से भीषण आग लगी और हड़कंप मच गया। मगर यह बात भी सामने आई कि आग लगने के बाद ट्रॉमा सेंटर के अग्निशमन उपकरण भी फेल हो गए थे जिसके बाद आग पर तुरंत काबू पाना मुश्किल हो गया।

सीएम ने कहा आग लगने की जांच रिपोर्ट तीन दिन में दें
केजीएमयू के सीएमएस एसएन शंखवार ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी। अग्निशमन और पुलिस की टीम के साथ रेजिडेंट दौड़टरों की टीम राहत और बचाव कार्य में देर रात तक लगे रहे। मुख्यमंत्री ने केजीएमयू प्रसाशसन से कहा है कि वह तीन दिन में आग लगने की रिपोर्ट भेजें ।

Back to top button