धनतेरस से इन राशियों की बदलेगी तकदीर

ज्योतिषियों की मानें तो रमा एकादशी और तुला संक्रांति के दिन दुर्लभ शुक्ल योग का संयोग दिन भर है। इसके साथ ही शिववास योग का निर्माण हो रहा है। इन योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही घर में सुख समृद्धि और खुशहाली आएगी।
वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 17 अक्टूबर को रमा एकादशी है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लक्ष्मी नारायण जी की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही मनचाहा वरदान पाने के लिए एकादशी का व्रत रखा जाता है।
ज्योतिषियों की मानें तो कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकदाशी तिथि यानी रमा एकादशी के दिन सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को करियर में विशेष सफलता मिलेगी। साथ ही जॉब से संबधित सभी परेशानी दूर होगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
सूर्य गोचर 2025
आत्मा के कारक सूर्य देव शुक्रवार 17 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव एक महीने तक रहेंगे। इसके बाद राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से धनु और मकर राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा।
धनु राशि
सूर्य देव के तुला राशि में गोचर करने से मकर राशि के जातकों को करियर में लाभ होगा। आत्मा के कारक सूर्य देव आपको शुभ फल देंगे। इससे करियर और कारोबार को नया आयाम मिलेगा। आपकी चर्चा दूर-दूर तक होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। नेतृत्व करने की क्षमता भी आपमें बढ़ेगी।
टीम वर्क के जरिए आप अपने काम को पूरा करने में सफल होंगे। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। पिता जी की सेहत अच्छी रहेगी। सूर्य देव की कृपा से आप सही जगह पर निवेश करेंगे। इससे आपको दोगुना लाभ होगा। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। सीनियर्स का आपको साथ मिलेगा।
मकर राशि
सूर्य देव आपको अनुकूल फल देंगे। आपके मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। जॉब में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। आप अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। आपमें अदम्य साहस है। इसके जरिए आप जीवन में सबकुछ पा सकते हैं। सरकार द्वारा सम्मानित हो सकते हैं। सरकारी नौकरी के भी योग बन रहे हैं। आप उदारवान होंगे। दान-पुण्य में वृद्धि होगी। माता जी की सेहत का ख्याल रखें। किसी अपने से आपको प्यार और स्नेह मिल सकता है।