HSVP में झूठे एफिडेविट को लेकर लेफ्टिनेंट कर्नल समेत 175 पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

पंचकूला।हरियाणा शहरी विकास प्राधीकरण (एचएसवीपी) के एस्टेट ऑफिसर की शिकायत पर पंचकूला पुलिस ने ऑफिस में झूठे एफिडेविट दायर करने वाले हरियाणा के अलग-अलग जिलों के करीब 175 लोगों को खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। दो पूर्व विधायकों के नाम भी शामिल…

– जिन लोगों ने झूठे एफिडेविट दायर किए हैं उनमें एक लेफ्टिनेंट कर्नल, एक कैप्टन, एक जस्टिस और दो पूर्व विधायक के नाम भी हैं।
– पुलिस ने धारा 420 के तहत इन सभी के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसमें झूठे एफिडेविट के आधार पर एक से ज्यादा फ्लैट हासिल किए गए हैं।
– पंचकूला सेक्टर-5 थाना पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल विजय कुमार निवासी न्यू दिल्ली, कैप्टन एके वर्मा निवासी सेक्टर-16 पंचकूला, जस्टिस जेएम टंडन निवासी स्पेशल फ्लैट्स बाबा खड़क सिंह मार्ग न्यू दिल्ली, पूर्व विधायक गया लाल निवासी फरीदाबाद, शकरुल्ला खान पूर्व विधायक गुरुग्राम, जिंदल कुमार निवासी ओल्ड हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी सेक्टर-19 पंचकूला, सुजन निवासी राजीव नगर गुरुग्राम, कृष्ण कुमार निवासी रामगढ़ पंचकूला, नरेश कुमार निवासी रोहतक, भारत राम निवासी कैथल, सतबीर सिंह निवासी राजीव काॅलोनी सेक्टर-17 पंचकूला के खिलाफ केस दर्ज किया है।
– इसी एफआईआर में सुभाष चंद्र निवासी सेक्टर-26 पंचकूला, डीएन सचदेवा निवासी सेक्टर-19 चंडीगढ़, खरत लाल निवासी सेक्टर-23 चंडीगढ़, हरि कृष्ण निवासी अम्बाला कैंट, मेधराज सिंगला निवासी सेक्टर-16 पंचकूला, एसपी वोहरा निवासी सेक्टर-10 चंडीगढ़, अमृतलाल बख्सी निवासी सेक्टर-12 पंचकूला, वी.पी. भल्ला निवासी सेक्टर-18 चंडीगढ़, हितेंद्र सिंह निवासी सेक्टर- 12 पंचकूला, उमेद सिंह यादव निवासी सेक्टर-8 पंचकूला, बंसी राम निवासी सेक्टर-32 चंडीगढ़, महा सिंह निवासी सेक्टर-20 चंडीगढ़, ज्ञान सिंह निवासी सेक्टर-27 चंडीगढ़, विक्रम सिंह यादव निवासी महेशपुर, मुकेश तनेजा निवासी हिसार, अंकुश कुमार निवासी रिवाड़ी, हरि सिंह निवासी फतेहाबाद के नाम हैं।
– इसी तरह सरोज देवी निवासी कैथल, संतोष कुमारी निवासी करनाल, पृथ्वी सिंह निवासी सेक्टर-27 चंडीगढ़, राजिंद्र निवासी सेक्टर-15 पंचकूला, हरि चंद निवासी नारायणगढ़, रमेश चंद्र निवासी सेक्टर-15 पंचकूला, जसपाल सिंह निवासी खड़गमंगोली पंचकूला, सुंदर श्याम निवासी रोहतक, महावीर सिंह निवासी रोहतक, अनीता निवासी इंदिरा कालोनी रोहतक, चंबल सिंह निवासी सेक्टर-19 चंडीगढ़, लीलू निवासी मॉडल टाउन, शकरुला खान निवासी सेक्टर-9 पंचकूला, फूल सिंह निवासी सेक्टर-8 पंचकूला हैं।
– चमेली देवी, सुभाष सतीजा, बहल सिंह यादव, ललित कुमार शर्मा, मांगे राम गुप्ता, सज्जन सिंह, पीके गुलाटी, शीला मित्तल, जयपाल कपूर, अनूप सिंह, प्रदीप कुमार, लखबीर सिंह बेदी, गुरदेव सिंह,पिर्थी सिंह, वेद प्रदाश, सतबीर सिंह, माया राम, अनिल कुमार, सावित्री हुड्डा निवासी हुडा स्टाफ क्वाटर्स रोहतक व अन्य के नाम केस में दर्ज हैं।





