धरती से टकराने की आशंका से नासा बदल देगा एस्ट्रॉइड की कक्षा

वॉशिंगटन। भविष्य में किसी संभावित किलर एस्ट्रॉइड के धरती से टकराने की घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है। इसे कैसे टाला जा सकता है, यह दिखाने के मकसद से नासा की योजना रेफ्रिजरेटर के आकार के अंतरिक्ष यान को गोली से रफ्तार से 9 गुना तेजी से अंतरिक्षीय चट्टान से टकराने की है। नासा का मानना है कि इससे वह अपनी कक्षा को बदल देगा।धरती से टकराने की आशंका से नासा बदल देगा एस्ट्रॉइड की कक्षा

नासा ने कहा कि घरती की रक्षा के लिए वह एस्ट्रॉइड डिफ्लेक्शन टेक्नीक के पहले मिशन को अक्टूबर 2022 में और फिर 2024 में करेगा। इस मिशन का नाम डबल एस्ट्रॉइड रीडायरेक्शन टेस्ट (DART) रखा गया है।

वॉशिंगटन में नासा के मुख्यालय में प्लेनेटरी डिफेंस ऑफिसर लिंडली जॉनसन ने कहा कि DART नासा का पहला मिशन होगा। इसमें काइनेटिक इंपेक्टर टेक्नीक का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें किसी एस्ट्रॉइड को स्ट्राइक कर उसकी कक्षा को बदला जाएगा। यह प्रयोग किसी संभावित एस्ट्रॉइड की टक्कर से धरती को बचाने के लिए किया जाएगा।

इसके लिए डिडीमॉस एस्ट्रॉइड को चुना गया है, जिसमें करीब 780 मीटर आकार का एक निकाय डिडीमॉस ए, और करीब 160 मीटर का डिडीमॉस बी निकाय शामिल है। DART मिशन को 2020 में लॉन्च किया जाएगा और यह डिडीमॉस बी से टकराएगा। डिडीमॉस सिस्टम का साल 2003 से बारीकी से अध्ययन किया गया है।

Back to top button