200 रुपये से कम का है देश की सबसे बड़ी गैस कंपनी का स्टॉक

गैस के भंडार को खोजने में शुक्रवार को भारत के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। अंडमान द्वीप समूह के पूर्वी तट से लगभग 17 किलोमीटर गैस भंडार मिला है। यह गैस भंडार श्री विजयपुरम-2 कुएं में स्थिति है। जिस कुएं में प्राकृतिक गैस का यह भंडार मिला है उसकी वह 295 मीटर पानी की गहराई में स्थित है और इसकी गहराई 2650 मीटर है। भारत के लिए गैस भंडार का मिलना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं।
ऐसे में जब सोमवार को शेयर बाजार खुलेगा तो गैस कंपनियों के स्टॉक में तेजी देखने को मिल सकती है। इसी को देखते हुए यहां हम आपको भारत में मार्केट कैप के लिहाज से भारत के टॉप-10 गैस कंपनियों के बारे में बता रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनी GAIL का शेयर 200 से कम में मिल रहा है।
गैस कंपनी का नाम कितने रुपये का शेयर मार्केट कैप कितना
1 GAIL (India) 172.02 113104.86
2 Adani Total Gas 649.25 71405.17
3 Petronet LNG 266.9 40035
4 Gujarat Gas 424.05 29191.18
5 Indraprastha Gas 202.26 28316.43
6 Aegis Logistics 748.5 26272.35
7 Guj.St.Petronet 310.9 17541.33
8 Mahanagar Gas 1237.7 12225.73
9 Confidence Petro 45.5 1511.7
10 IRM Energy 354.65 1456.18
GAIL (इंडिया), जो इस लिस्ट में सबसे बड़ी कंपनी है। जिसका मार्केट कैप ₹113,104.86 करोड़ है। इसने ₹2,382.24 करोड़ का तिमाही नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना में इसके प्रॉफिट ग्रोथ में 25.57% की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी का रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉइड (ROCE) 14.05% रहा।
Adani Total Gas का मार्केट कैप ₹71,405.17 करोड़ है। इसका 110.23 का हाई P/E रेशियो के साथ, इस तिमाही में ₹165.24 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया, जो पिछले साल की तुलना में 3.84% कम है। हालांकि, इसके तिमाही बिक्री में 20.35% की बढ़ोतरी देखने को मिली Petronet LNG ने ₹841.88 करोड़ का लाभ दर्ज किया है, जो 23.84% की गिरावट है और इसकी बिक्री में भी 11.44% की गिरावट आई है। इसका ROCE 25.39% रहा, जो सेक्टर में सबसे अधिक है।
Gujarat Gas और Indraprastha Gas दोनों की तिमाही रिपोर्ट में हल्की गिरावट देखने को मिली। Gujarat Gas के मुनाफे में 0.93% की मामूली गिरावट, जबकि Indraprastha Gas के लाभ में 10.84% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, Indraprastha Gas ने बिक्री में 11.30% की वृद्धि दर्ज की है।
Aegis Logistics और Gujarat State Petronet ने भी मुनाफे में हल्की गिरावट का सामना किया है। Aegis Logistics का मुनाफा ₹175.36 करोड़ रहा, जबकि Gujarat State Petronet का लाभ ₹464.85 करोड़ रहा।
Mahanagar Gas इस तिमाही में एकमात्र ऐसी बड़ी कंपनी रही, जिसमें पॉजिटिव रुझान दिखाया। इसका नेट प्रॉफिट 13.98% बढ़कर ₹324.32 करोड़ रहा और बिक्री में भी 24.30% की बढ़ोतरी हुई। इसका ROCE 22.89% रहा। Confidence Petroleum ने छोटी कंपनी होते हुए भी 34.31% मुनाफे की वृद्धि के साथ सबको चौंकाया है। इसकी बिक्री भी 42.94% की जबरदस्त बढ़ोतरी के साथ ₹1,111.99 करोड़ रही।
IRM Energy का प्रदर्शन इस तिमाही में कमजोर रहा। कंपनी का मुनाफा 25.56% गिरकर ₹13.92 करोड़ रहा, हालांकि बिक्री में 16.49% की बढ़ोतरी देखने को मिली।