नदबई(भरतपुर). कार में महिला के हाथ पैर बांधकर तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार गाेबरा निवासी विवाहिता ने मामला दर्ज कराया है कि वह रात 11 बजे घर के बाहर बने गौत में भैंसों को देखने के लिए गई थी। वहां होंता निवासी विश्वेंद्र उर्फ तीतुर एवं कुलदीप तथा बछामदी निवासी राकेश जाट हाल कम्पाउंडर पशु चिकित्सालय नदबई कार में सवार होकर आए।
तीनों लोगों ने उसके पति के बारे में पूछ कर कहा कि गाड़ी में काम करवाना है। इस पर उसने कहा कि वह जयपुर रहते है। इतने में इन लोगों ने जबरदस्ती उसको गाड़ी में पटक लिया।
महिला ने चीख पुकार की तो आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा भर दिया। तीनों आरोपी महिला को गाड़ी में डालकर होंता के सपाट पर ले गए वहां इन लोगों ने उसके हाथ पैरों को बांध दिए और तीनों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसकी अश्लील बीडिय़ों बना ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।