कांग्रेस ने चीन के साथ गतिरोध पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बयान देने को कहा

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बात पर बयान देना चाहिए कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ साबरमती में झूला झूलने के बाद भारत की चीन के साथ मौजूदा तनातनी क्यों हो रही है.

कांग्रेस ने चीन के साथ गतिरोध पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बयान देने को कहा
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि चीन के साथ सीमा पर स्थिति काफी गंभीर है तथा सरकार को इस बात पर अपनी नीति बतानी चाहिए कि तनाव को कैसे दूर किया जाए.

ये भी पढ़े: अभी अभी: यूं ही नहीं जीती थी भाजपा, जाते-जाते जैदी ने खोल ही दिया ईवीएम से जुड़ा सबसे बड़ा राज

सिब्बल ने कहा, ये बातें बहुत संवेदनशील होती हैं. हमें ज्यादा टिप्पणियाँ नहीं करनी चाहिए. लेकिन इतना हम इस सरकार से पूछेंगे कि एक ऐसा वक्त था कि आप झूला झूलते थे उनके राष्ट्रपति के साथ. आज एक ऐसा वक्त है कि आप एक-दूसरे पर आंख तरेर रहे हो? ये सवाल हम पूछेंगे. संसद सत्र आ रहा है तो हम (वहां) पूछेंगे. उन्होंने कहा, अब समय आ गया है कि प्रधानमंत्री को एक बयान देना चाहिए जो कि उन्होंने अभी तक नहीं दिया है कि क्या हुआ और देश को क्या करना चाहिए. कांग्रेस नेता ने कहा कि जब चीन या पाकिस्तान की घुसपैठ का मामला हो तो उनकी पार्टी सरकार के साथ है. हम एक साथ हैं.

Back to top button