ढाई महीने की शादी टूटी तो लगा ली फांसी, भागकर की थी लव मैरिज


ये भी पढ़े: यूपी में कर्मचारियो को बढ़ा डीए अभी मिलने के आसार नहीं
एसएसआई ने बताया कि उदयगंज पुराना बर्फखाना निवासी आकाश संविदा कर्मचारी था। मां राजभवन में कर्मचारी है। आकाश का मोहल्ले की युवती से प्रेम संबंध था। करीब ढाई महीने पहले दोनों ने घर से भागकर आर्य समाज मंदिर में शादी की।
युवती के परिवारीजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जब दोनों वापस लौटे तो युवती ने थाने में आकाश के साथ रहने की बात कही। पुलिस ने मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाकर दोनों को घर भेज दिया।
उसने कई बार समझौते का प्रयास किया पर असफल रहा। आकाश ने पत्नी को घर लाने को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट में दोनों की पांच दिन पहले पेशी थी। वहां आकाश की पत्नी ने साफ शब्दों में साथ जाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर वह परेशान रहने लगा।
भाई को भेजा बिरयानी लेने और लगा ली फांसी
आकाश शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे घर पहुंचा। वहां छोटा भाई मौजूद था, उसे सौ रुपये दिए और बिरयानी लाने को कहा। छोटा भाई घर से बाहर निकला, इसके बाद आकाश ने कमरे में पंखे के कुंडे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
आधे घंटे बाद छोटा भाई लौटा तो उसे आकाश का शव कमरे में लटकता मिला। उसने मां व पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। लोगों ने आकाश का शव नीचे उतारा और सिविल अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। देर रात तक परिवारीजनों ने कोई तहरीर नहीं दी थी।





