स्कूलों में बच्चों को हॉट एंड कुक्ड फूड देगी योगी सरकार


ये भी पढ़े: यूपी सरकार ने बहाल किए शिया-सुन्नी वक्फ बोर्ड के सदस्य
कई जगह जहां यह खाना बंट रहा है, वहां गुणवत्ता खराब होने की शिकायतें रहती हैं। इससे पहले बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार ने हॉट एंड कुक्ड फूड बनाने व परोसने का जिम्मा एनजीओ को दिया था। लेकिन कुछ ही महीनों में यह व्यवस्था ध्वस्त हो गई। स्वयंसेवी संस्थाओं ने इसमें काफी खेल कर दिया।
विभाग की सचिव अनीता सी मेश्राम इस योजना का खाका तैयार कर रही हैं। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग से भी सहमति ली जाएगी। इसके तहत बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग राशन देगा। दोनों खाना एक साथ बनाए जाएंगे। इससे स्कूल हो या आंगनबाड़ी केंद्र सभी में एक जैसा खाना मिलेगा।
मेश्राम ने कहा कि प्रदेश के 80 प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक स्कूलों में ही चल रहे हैं। इसलिए यहां पर हॉट एंड कुक्ड फूड एक साथ बनवाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
बचे 20 फीसदी आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बेसिक स्कूलों से खाना बनकर आएगा। इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इस पर सरकार की मंजूरी ली जाएगी।





