लव मैरिज की, सुहागरात पर पता चला पत्नी किन्नर है, 11 साल बाद पति ने किया ये

जालंधर। मुश्किल से अपनी फेमिली को राजी कर जिस लड़की से लव मैरिज की, सुहागरात पर पता चला कि वो तो एक किन्नर है। 11 साल तक सहता रहा। 30 अप्रैल को नशे के कैप्सूल खाने के बाद गुस्से में पत्नी के गले में चाकू घोंप दिया। पुलिस को यह बात 30 अप्रैल को मारी गई डांसर शमा के पति नरिंदर चौहान उर्फ हैप्पी ने कही। पुलिस उसे दि ल्ली से अरेस्ट कर लाई है। जानिए, क्या है पूरा मामला…
लव मैरिज की, सुहागरात पर पता चला पत्नी किन्नर है, 11 साल बाद पति ने किया ये
 
टेंशन के कारण डिप्रेशन हो गया था..
– आरोपी पति ने पुलिस को बताया कि शमा से पहली बार वह गांव लौहार नंगल में मिला था।
-वहां कपड़े बेचने गया था। पहली नजर में ही शमा को दिल दे बैठा।
-फिर दो साल तक मुलाकातों का दौर चला।
-परिवार शादी के लिए नहीं मान रहा था।
-किसी तरह मई 2006 में परिवार को राजी कर शादी कर ली।
-सुहागरात पर शमा के किन्नर होने का पता चलने पर दिल टूट गया।
-शमा सच्चाई बता देती तो मैं शादी न करता।
-वह कभी मां नहीं बन सकती थी। इस बात की टेंशन के कारण डिप्रेशन हो गया और फिर शमा को छोड़ मां सुदेश के साथ दिल्ली चला गया।
 
दिल्ली से 10 साल बाद लौट और…
-10 साल तक दिल्ली में नौकरी के बाद अगस्त 2016 में लौटा तो तेज मोहन नगर में किराए का मकान लेकर रहने लगा।
-इस दौरान शमा अपनी मां के घर शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में रह रही थी।
-जालंधर आने पर उसने मां को शमा की हकीकत बता दी थी।
-शमा की अब भी याद सताती थी, इसलिए एक रिश्तेदार के जरिए 30 अप्रैल को उसे बुलाया।
-शमा आई तो मां भी कमरे में थी। दोनों में बहस हो गई। इसके बाद नशे के कैप्सूल खाए और मां को बाहर भेज दिया।
-शमा ने बताया कि वह अकेली पड़ गई थी और शराब पीने लगी थी।
-यह बात सुनकर इतना गुस्सा आया कि पहले स्कार्फ से उसका गला घोंटा और फिर सब्जी काटने वाला चाकू उसके गले में घोंप दिया।
-इसके बाद मां के साथ दिल्ली भाग गया।
डांसर शमा के कत्ल का मामला पुलिस ने सुलझाया…
– नरिंदर ने दिल्ली पहुंचकर मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिया था।
– लेकिन जांच जारी रखने से लगभग 2 महीने बाद पुलिस को उसकी दिल्ली की लोकेशन का पता लगा।
– 7 जून को सुबह पुलिस ने उसे दिल्ली के नवोदय मेट्रो स्टेशन से अरेस्ट कर लिया। हालांकि,
रेड के दौरान उसकी मां सुदेश फरार हो गई।
नरिंदर को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया गया है। पुलिस उसकी मां सुदेश की भी तलाश कर रही है।

बॉडी में चेंज थे : एडीसीपी…
एडीसीपी-2 सुडरविजी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जजमेंट थी कि शमा की यूटेरस (बच्चेदानी) नहीं थी। उसके बॉडी के कुछ पार्ट भी चेंज थे।

Back to top button