सगे भाई ने बहन से की सभी हदें पार, आपबीती सुनकर पुलिस के उड़े होश

6वीं में पढ़ रही बहन की शादी करा दी। फिर लड़की को पति का एक सच पता चला और उसने साथ रहने से इंकार कर दिया, लेकिन इसका अंजाम खौफनाक निकला।6वीं में पढ़ रही बहन की शादी

घटना हरियाणा के सिरसा की है। एक नाबालिग ने अपने से दोगुने उम्र के पति के घर जाने से मना कर दिया तो सगे भाई व ननद ने उसे नहर में फेंक दिया। नाबालिग जान बचाने के लिए आधे घंटे तक नहर में हाथ-पैर मारती रही और अचानक उसके हाथ लोहे की पाइप आ गई। पाईप के सहारे वह नहर से बाहर निकल पाई और उसकी जान बच गई।

पुलिस को दिए बयान में नाबालिग का कहना है कि उसके पति जगदीश की उम्र उससे दोगुनी होने के कारण उसने उसके साथ रहने से मना कर दिया। परिजनों से साफ बोल दिया कि वह जगदीश के साथ नहीं रहना चाहती। इसके बाद उसका भाई दीपक व उसकी ननद सावित्री जबरदस्ती जगदीश के साथ बसाने पर उतारू हो गए।

Back to top button