उड़ान भरने को तैयार थे यात्री की इंडिगो ने कैंसिल कर दी उड़ान, पैसेंजर्स ने किया हंगामा

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक निजी एयरलाइंस की फ्लाइट रद्द होने पर पैसेंजर्स ने हंगामा कर दिया। अंतिम समय में कैंसिल करने से पैसेंजर्स परेशान हो गए। इंडिगो की जयपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को अचानक रद्द कर दिया। इंडिगो की इस उड़ान से 120 यात्री सफर करने वाले थे। प्रबंधन ने तकनीकी खराबी का हवाला देते हुए फ्लाइट को रद्द कर दिया। इससे यात्रियों ने हंगामा कर दिया।

जानिए जयपुर बना रद्द फ्लाइट्स का अड्डा अप्रैल से अब तक हुई 17 बार उड़ानें रद्द …
– जयपुर एयरपोर्ट पर इन दिनों फ्लाइट रद्द होना आम बात हो चुकी है। एयरलाइन कंपनियां संचालन व तकनीकी कारणों का हवाला देकर फ्लाइट कैंसिल कर देती हैं। जिसके चलते बडी संख्या में यात्री परेशान होते हैं, लेकिन एयरपोर्ट प्रशासन की सीधा नियंत्रण नहीं होने से कंपनियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। इंडिगो एयरलाइन जुलाई के शुरुआत में ही 4 बार अपनी फ्लाइट रद्द कर चुकी है। इससे पहले गो एयर एयरलाइन ने भी 1 से 14 जुलाई तक अपनी 1 फ्लाइट को रद्द कर दिया है।
– दरअसल जयपुर एयरपोर्ट पर अब फ्लाइट रद्द करना सामान्य घटना बन चुकी है। एयरलाइंस कंपनियां अपनी मनमर्जी से फ्लाइट्स को रद्द कर देती हैं जिसमें अधिकांश बार यात्रियों को कंपनियों की तरफ से केवल एक लाइन का कारण बताया जाता है कि फ्लाइट संचालन या तकनीकी कारणों के चलते रद्द की गई है।
– जयपुर एयरपोर्ट से रोजाना 51 फ्लाइट संचालित हो रही हैं। जिसमें घरेलू एयरलाइंस ही अधिकतर फ्लाइट रद्द करती हैं। अप्रैल से अब तक के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 17 फ्लाइट रद्द की जा चुकी हैं। इसमें सबसे ज्यादा 11 बार रद्द फ्लाइट इंडिगो एयरलाइन की हैं।

48 घंटे पहले सूचना देना जरूरी
– नियमानुसार एयरलाइंस कंपनियों को किसी भी फ्लाइट को रद्द करने से 48 घंटे पहले सूचना देना जरूरी होता है। साथ ही दूसरी फ्लाइट में यात्रियों की पसंद के अनुसार सीट उपलब्ध करवानी होती है। इस स्थिति में यदि यात्री अगली फ्लाइट्स से यात्रा नहीं करना चाहता तो उसे टिकट का पूरा पैसा रिफंड भी करना होता है, लेकिन कई बार तो यात्रियों को फ्लाइट रद्द होने की सूचना 2-4 घंटे पहले ही दी जाती है।
– हाल ही में गो एयर ने अपनी फ्लाइट को एक जुलाई से 14 जुलाई तक के लिए रद्द कर दिया है। यह फ्लाइट मुंबई से सुबह जयपुर आकर वापस मुंबई जाती है जिसका यात्रियों को एक दिन पहले मैसेज किया गया था। दरअसल इस फ्लाइट के विमान को सर्विसिंग कार्यों के लिए भेजा गया, लेकिन सवाल यह उठता है कि जब विमान के मेंटीनेंस का शेड्यूल पहले से तय होता है तो उस अवधि में यात्रियों के टिकट ही बुक नहीं किए जाने चाहिए थे।
– अब गो-एयर की इस फ्लाइट में 14 दिन की अवधि में करीब 2 हजार यात्रियों के टिकट बुक हैं। इन सबके टिकट रद्द कर दिए गए हैं। जिसके चलते सभी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

– वहीं इंडिगो की दिल्ली-जयपुर-दिल्ली के बीच चलने वाली फ्लाइट पिछले 15 दिन में 7 बार रद्द हो चुकी है। इसमें भी लगभग 1800 से अधिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडा था, लेकिन इन सभी मामलों में एयरलाइंस कंपनियों पर जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है जबकि इस संबंध में कई यात्रियों की ओर से एयरपोर्ट प्रशासन को लिखित में शिकायत दी गई है, लेकिन एयरपोर्ट प्रशासन यात्रियों की समस्या पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।