भाद्रपद पूर्णिमा पर लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

Aaj ka Panchang 07 सितंबर 2025 के अनुसार आज भाद्रपद पूर्णिमा मनाई जा रही है। इस बार पूर्णिमा पर साल का अंतिम चंद्र ग्रहण (chandra grahan 2025) लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इस दिन कई योग भी बन रहे हैं। ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं आज का पंचांग।
आज यानी 07 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा है। इसी दिन से पितृ पक्ष की शुरुआत होती है। पूर्वजों की कृपा प्राप्त करने के लिए इस अवधि की शुभ माना जाता है। इस बार भाद्रपद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने वाला है।
चंद्र ग्रहण की शुरुआत 07 सितंबर को रात 09 बजकर 58 मिनट पर होगी और 08 सितंबर को देर रात 01 बजकर 26 मिनट पर होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। इस दिन कई शुभ-अशुभ योग भी बन रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आज का पंचांग के बारे में।
तिथि: शुक्ल पूर्णिमा
मास पूर्णिमांत: भाद्रपद
दिन: रविवार
संवत्: 2082
तिथि: पूर्णिमा रात्रि 11 बजकर 38 मिनट तक
योग: सुकरमा 09 बजकर 23 मिनट तक
करण: विष्टी दोपहर 12 बजकर 43 मिनट तक
करण: बव रात्रि 11 बजकर 38 मिनट तक
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 06 बजकर 02 मिनट
सूर्यास्त: शाम 06 बजकर 37 मिनट पर
चंद्रमा का उदय: शाम 05 बजकर 52 मिनट पार्
चन्द्रास्त: 07 सितंबर को सुबह 05 बजकर 19 मिनट पर
सूर्य राशि: सिंह
चंद्र राशि: मकर
पक्ष: शुक्ल
शुभ समय अवधि
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 54 मिनट से सुबह 12 बजकर 44 मिनट तक
अमृत काल: दोपहर 02 बजकर 51 मिनट से शाम 04 बजकर 22 मिनट तक
अशुभ समय अवधि
राहुकाल: सांय 05 बजकर 01 मिनट से शाम 06 बजकर 36 मिनटतक
गुलिकाल: दोपहर 03 बजकर 27 बजे से शाम 05 बजकर 01 मिनट तक
यमगण्ड: दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से दोपहर 01 बजकर 53 मिनट तक
आज का नक्षत्र
आज चंद्रदेव शतभिषा नक्षत्र में रहेंगे…
शतभिषा नक्षत्र- रात्रि 09 बजकर 41 मिनट तक
सामान्य विशेषताएं: उच्च बुद्धिमत्ता, सबके प्रिय, स्वतंत्र, धैर्यवान, आलसी, तृत्व क्षमता,
सीमाओं को तोड़ने की प्रवृत्ति, महत्वाकांक्षी और जिज्ञासु
नक्षत्र स्वामी: राहु
राशि स्वामी: शनि
देवता: वरुण (जल देवता)
प्रतीक: खाली घेरा