Hartalika teej पर सूने रह गए हैं हाथ, तो शगुन की मेहंदी के लिए लास्ट मिनट लगाएं ये Mehndi Designs

हरतालिका तीज सुहागिन महिलाओं का खास त्योहार है जो पति की लंबी उम्र के लिए मनाया जाता है। इस साल यह 26 अगस्त को है। मेहंदी इस त्योहार का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो सुहाग की निशानी मानी जाती है। अगर आपके पास समय कम है तो झटपट लगने वाली मेहंदी डिजाइन्स ट्राई कर सकती हैं।

हर साल हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2025) का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल 26 अगस्त को यह त्योहार मनाया जाएगा। यह त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन के लिए यह व्रत करती हैं। वहीं, कुंवारी लड़कियां अच्छे वर के लिए यह व्रत रखती हैं।

हिंदू धर्म में कोई भी त्योहार या पर्व मेहंदी के बिना अधूरा माना जाता है। खासकर सुहाग को समर्पित त्योहार पर मेहंदी लगाना जरूरी होता है। मेहंदी सुहागिन महिलाओं के लिए सुहाग के निशानी मानी जाती है। ऐसे में तीज के मौके पर हाथों पर मेहंदी जरूर रचानी चाहिए। हालांकि, रोज के कामकाज और भागदौड़ की वजह से अक्सर मेहंदी के लिए समय निकालन पाना मुश्किल होता है। अगर आप भी अभी तक तीज के लिए मेहंदी लगाने का समय नहीं निकाल पाई हैं, तो ये लास्ट मिनट मेहंदी डिजाइन आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित होंगी।

तीज स्पेशल डिजाइन-1
अगर आप तीज के लिए झटपट लगने वाली कोई डिजाइन खोज रही हैं, तो इसे ट्राई कर सकती हैं। हथेली पर बनी सिंपल पत्तियों और बूटी वाली ये ट्रेंडी डिजाइन दिखने में बेहद खूबसूरत लगती है और बनाने में भी काफी आसान होती है।

तीज स्पेशल डिजाइन- 2
तीज के मौके पर आप सिंपल गोल टिक्के वाली मेहंदी भी लगा सकती हैं। यह उन लोगों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है, जिनके पास मेहंदी रचाने के लिए बहुत कम समय बचा है। हाथों के बीचों-बीच एक गोल टिक्की और उंगलियों पर मिनिमल डिजाइन न सिर्फ लगाने में आसान है, बल्कि देखने भी खूबसूरत लगती है।

तीज स्पेशल डिजाइन- 3
झटपट बनने वाली मेंहदी डिजाइन में फ्रेंच मेहंदी का नाम सबसे पहले आता है। लगाने में आसान और दिखने में सुंदर ये डिजाइन कई साल से महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। आप इसके अपनी इच्छा के मुताबिक फ्रंट या बैक किसी भी हैंड पर लगा सकती हैं।

तीज स्पेशल डिजाइन- 4
इन दिनों मिनिमल मेहंदी डिजाइन काफी ज्यादा ट्रेंड में है। खासकर हाथों में बीचों-बीच कोई सिंपल-सा फूल और उंगलियों पर उसी से मेल खाती डिजाइन इन दिनों हर किसी भी फेवरेट बनी हुई है। खासकर एक्ट्रेस इन दिनों इस तरह की मेहंदी काफी पसंद कर रही हैं।

तीज स्पेशल डिजाइन- 5
तीज के लिए अगर आप थोड़ी भरी हुई, लेकिन सिंपल और जल्दी लगने वाली डिजाइन खोज रही हैं, तो ये आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। भरे हाथों वाली यह डिजाइन भले ही दिखने में कठिन है, लेकिन इसे लगाना काफी आसान है और यह हाथों पर काफी सुंदर भी लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button