महीनेभर पहले हुई थी शादी, महिला ने इस बात पर लगा ली फांसी

ग्वालियर.गिरवाई इलाके में रहने वाली दो महिलाओं की मौत हो गई। वीरपुर बांध पर रहने वाली महिला की एक माह पहले ही शादी हुई थी, जिसने मंगलवार दोपहर फांसी लगाकर जान दे दी। पति एक दिन पहले ही उसे मायके से लेकर आया था। महिला ने सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें पति व भाई द्वारा मारपीट की बात लिखी है। इसी से प्रताड़ित होकर उसने जान देना बताया है। वहीं इमली नाका पर रहने वाली महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के परिजन का आरोप है कि ससुरालियों ने उसे मारा है। पुलिस जांच कर रही है।
महीनेभर पहले हुई थी शादी, महिला ने इस बात पर लगा ली फांसी
गिरवाई थाना टीआई बीआर द्विवेदी ने बताया कि रेखा पत्नी किशोर शाक्य (35) निवासी वीरपुर बांध की एक माह पहले ही शादी हुई थी। मंगलवार दोपहर वह मजदूरी पर गया था और ससुर भी घर पर नहीं थे। घर में सास अकेली थी। रेखा ने पंखे से लटककर फांसी लगा ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सुसाइड नोट में 8 लाइनें लिखी मिली हैं, जिसमें मायके में भाई द्वारा मारपीट और सोमवार को ससुराल आने के बाद पति किशोर द्वारा मारपीट की बात लिखी है। पुलिस सुसाइड नोट को वेरिफाई कर रही है।
गिरवाई सिकंदर कंपू इलाके में रहने वाली प्रियंका (24) की बीमारी के चलते मौत हो गई। महिला की एक साल पहले शादी हुई थी और वह एनीमिया सहित और भी बीमारियों से ग्रसित थी। पुलिस ने बताया कि प्रियंका के परिजन ससुराल पक्ष पर आरोप लगा रहे हैं।
 
 
 
Back to top button