संती और इलियासपुर में मारपीट की शिकायत

बिल्हौर। कोतवाली क्षेत्र के गुलाबपुरवा गांव निवासी रामकिशोर पुत्र छोटेलाल ने मकनपुर चौकी पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि कोटेदार अशोक कुमार उर्फ पप्पू राजकरन निवासी इलियासपुर की दुकान पर वह राशन-तेल लेने गए थे, लेकिन कई दिनों से टरकाने का विरोध करने पर पिता-पुत्र ने उससे गाली-गलौज शुरू कर दी,
ये भी पढ़े: डकैतों ने 3 गांववालों को जिंदा जलाकर मार डाला!, देर रात चित्रकूट में फैली दहशत
विरोध करने पर उक्त दोनों ने उससे मारपीट की, पीड़ित ने कोतवाली इंसपेक्टर से न्याय की मांग करते हुए कार्यवाई की मांग की है। इसी तरह सजंती बादशाहपुर अपर्णा तिवारी पत्नी जयनारायण ने दर्ज कराई एनसीआर में बताया कि गांव के ही किशन नारायण, शिवओम उसकी भूमि पर जबरन कब्जा करने कर रहे हैं, जब विरोध किया तो उक्त दोनों ने उनसे मारपीट की। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद जैसे-तैसे उक्त लोगों ने छोड़ा।





