अजा एकादशी पर रात के समय करें ये खास उपाय, हो जाएंगे मालामाल

भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अजा एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है और इसका व्रत करने से सभी पापों का नाश होता है। इस साल यह एकादशी कल यानी 19 अगस्त, 2025 को मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अजा एकादशी (Aja Ekadashi 2025) की रात को किए गए कुछ विशेष उपाय बहुत फलदायी होते हैं, तो आइए उन उपाय के बारे में जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।

तुलसी के पास दीपक जलाएं
एकादशी की रात को तुलसी के पौधे के पास गाय के घी का दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि तुलसी को भगवान विष्णु का प्रिय माना गया है और इस दिन तुलसी के पास दीपक जलाने से मां लक्ष्मी भी खुश होती हैं। वहीं, इस उपाय को करने से घर में धन की कमी नहीं होती और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

पीपल के पेड़ की पूजा
पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। ऐसे में अजा एकादशी की रात को पीपल के पेड़ के नीचे एक सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसकी 11 बार परिक्रमा करें। परिक्रमा करते समय ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने से पितृ दोष और शनि दोष दोनों से मुक्ति मिलती है और धन आगमन के नए रास्ते खुलते हैं।

दक्षिणावर्ती शंख की पूजा
अजा एकादशी की रात को भगवान विष्णु की पूजा करते समय दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर रखें। पूजा के बाद इस जल को पूरे घर में छिड़कें। यह उपाय घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सकारात्मकता का संचार करता है। दक्षिणावर्ती शंख को मां लक्ष्मी का प्रतीक भी माना जाता है, इसलिए इसकी पूजा से धन लाभ होता है।

भगवान विष्णु का अभिषेक
एकादशी की रात को भगवान विष्णु का अभिषेक करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। ऐसे में रात के समय भगवान विष्णु का केसर मिले दूध से अभिषेक करें। अभिषेक के बाद भगवान को तुलसी दल और पीले फूल अर्पित करें। इस उपाय को करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

Back to top button