रोबोटिक तकनीक से पुणे में घुटने का सफल प्रत्यारोपण

पुणे.देश में पहली बार पुणे में रोबोटिक तकनीक से संपूर्ण घुटने का सफल प्रत्यारोपण किया गया है। सोमवार को लोकमान्य अस्पताल में यह ऑपरेशन करने वाले चिकित्सकों का दावा है कि भारत से पहले सिर्फ अमेरिका में ही रोबोटिक तकनीक से घुटने का सफल प्रत्यारोपण किया गया है। यानी ऐसे ऑपरेशन को अंजाम देने वाला भारत दुनिया का दूसरा देश बन गया है।
रोबोटिक तकनीक से पुणे में घुटने का सफल प्रत्यारोपण
 
लोकमान्य अस्पताल समूह के प्रबंधक निदेशक डॉ. नरेंद्र वैद्य ने बताया कि अमेरिका स्थित ब्लू बेल्ट टेक्नोलॉजी की नेव्हिओ रोबोटिक प्रणाली के जरिए यह प्रत्यारोपण किया गया। इस ऑपरेशन को वेबकास्ट के जरिए पश्चिम महाराष्ट्र के 400 डॉक्टरों ने भी देखा। अमेरिका स्थित स्कॉट ऑर्थोपेडिक सेंटर के डॉ. विवेक नेजीन्हाल की उपस्थिति में प्रत्यारोपण किया गया।

ये भी पढ़े: CM फडणवीस का दावा, जहां गायों की संख्या कम, वहां किसान सुसाइड ज्यादा

तकनीक के ये फायदे भी
– इस तकनीक से चिकित्सक अचूक तरीके से सर्जरी कर सकते हैं। 
– घुटने की संरचना भी बरकरार रहती है। 
– ऑपरेशन के दौरान रक्तस्राव काफी कम होता है। दर्द भी कम होता है।
Back to top button