अभी जल्दी बुक करें रेडमी 4 आज है शानदार मौका!, नही तो…

शाओमी का नया बजट स्मार्टफोन रेडमी 4 आज फिर से बिक्री के लिए है। फोन की बिक्री अमेजॉन और एमआई.कॉम से दोपहर 12 बजे से होगी। बता दें कि इस फोन ने भारत में बिक्री के मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कंपनी के दावे के मुताबिक 30 दिन में शाओमी रेडमी 4 के 10 लाख यूनिट्स बिके हैं, जबकि शाओमी रेडमी नोट 4 के इतने ही यूनिट्स 45 दिन में बिके थे। शाओमी इंडिया ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। बता दें इस फोन को 16 मई को भारत में लॉन्च किया गया था। बड़ी बात ये है कि इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की भी आज सेल है।

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत में इसकी कीमत और इसके फीचर्स हैं। इस फोन की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है जो कि फोन की लोकप्रियता का एक प्रमुख कारण है। रेडमी 4, 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज/ 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरज/ 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में उपलब्ध है।

फोन की कीमत क्रमशः 6,999 रुपये/8,999 रुपये/10,999 रुपये है। फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट, 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, डुअल हाइब्रिड सिम सेटअप, 13 मेगापिक्सल का रियर, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4100 एमएएच की बैटरी है। फोन की सेल प्रत्येक मंगलवार को अमेजॉन और एमआई.कॉम से होती है

फोन के साथ अगर आप कवर भी खरीदते हैं तो यह आपको 499 रुपये की जगह 349 रुपये में मिल जाएगा। इसके अलावा शाओमी का हेडफोन 599 रुपये में, यस बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 500 रुपये का फ्लैट कैशबैक, गोआईबीबो पर फ्लाइट और होटल बुकिंग पर 5,000 रुपये तक की छूट, वोडाफोन की ओर से 5 महीने तक 45 जीबी डाटा फ्री, और किंडल ऐप डाउनलोड करके साइन करने पर किंडल बुक्स खरीदने के लिए 200 रुपये का प्रमोशनल क्रेडिट मिलेगा। अगली स्लाइड में जानें फटाफट बुकिंग करने का तरीका।

सेल शुरू होने से 5 मिनट पहले अमेजॉन या एमआई.कॉम पर अपनी आईडी बना लें। इसके बाद आईडी में अपनी प्रोफाइल में डिफॉल्ट एड्रेस डाल लें। इसका फायदा ये होगा कि आपका समय बचेगा और आप फोन बुक करने में सफल रहेंगे। इसके अलावा आप क्रोम ऑटोफिल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Back to top button