अभी-अभी: चीन ने भारत को दी धमकी, बोला-जरूरत पड़ी तो होगी जंग

चीन ने एक बार फिर भारत को धमकाया है. सिक्किम और भूटान में सीमा विवाद के बीच चीन की सरकारी मीडिया की ओर से एक लेख प्रकाशित किया गया है. इसमें कहा गया है कि अपनी सीमा की रक्षा के लिए चीन जंग के हद तक भी जाने को तैयार है. सोमवार को चीन के एक रणनीतिक विशेषज्ञ ने इस प्रकार का बयान दिया, जो कि दोनों देशों के बीच तनाव को बढ़ा सकते हैं.
ग्लोबल टाइम्स के उस लेख में कहा गया- चीन किसी भी हद तक जाकर अपनी सीमा की रक्षा करेगा. भारतीय सेना के साथ हितों के टकराव के बीच अगर जंग की जरूरत पड़ी तो वो भी मंजूर है. बता दें कि इस पेपर का प्रकाशन पीपुल्स डेली की ओर से किया जाता है. चीन में मीडिया सरकारी है और ऐसे बयानों को सीधे सरकार की नीति और फैसले से जोड़कर ही देखा जाता है.
जेटली को चीन का जवाब
चीन ने सीमा विवाद ही नहीं बल्कि पिछले रक्षा मंत्री अरुण जेटली के बयान का जवाब भी दिया है. चीन के इस मीडिया ने शंघाई म्युनसिपल सेंटर ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के प्रोफसर वेंग देहउ को कोट करते हुए कहा है- हम भी 1962 से बहुत अलग हैं. अगर दोनों देशों के बीच मौजूदा विवाद को नहीं संभाला गया तो जंग जैसे हालात बन सकते हैं. बता दें कि पिछले दिनों इंडिया टुडे-आज तक जीएसटी कॉन्क्लेव में जेटली ने कहा था – चीन को यह समझना चाहिए कि यह 1962 वाला भारत नहीं है. बता दें कि 1962 में दोनों देशों के बीच जंग हुई थी और भारत को हार का सामना करना पड़ा था.





