MP में आईं पीएम मोदी की पत्नी, साथ में रखती हैं हमेशा पूजा का सामान

राजगढ़/भोपाल.पीएम नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन रविवार को एक रिश्तेदार के यहां सगाई समारोह में भाग लेने राजगढ़ पहुंचीं। अपनी यात्रा में वह हमेशा पूजा का सामान लेकर चलती हैं। पूजन के सवा घंटे बाद लेती हैं भोजन…
MP में आईं पीएम मोदी की पत्नी, साथ में रखती हैं हमेशा पूजा का सामान
 
-जसोदा बेन अपने भाई अशोक कुमार के साथ ऊंझा गुजरात से साबरमती ट्रेन के जरिए सुबह ब्यावरा पहुंचीं थी।
-रिश्तेदारों के साथ कार में वह पौने दस बजे फिजा गार्डन पहुंची।
-इसी दौरान शहर में बिजली गुल हो गई। गर्मी से बेहाल जसोदा बेन आधा घंटा बिजली आने की राह देखती रहीं।
-रिश्तेदारों ने कई बार बिजली कंपनी के दफ्तर में फोन भी किया। लेकिन जब हल नहीं निकला तो जसोदा बेन दिनचर्या के कामों में लग गईं।
-इस दौरान उन्होंने अपने रिश्तेदार के अलावा किसी से कोई बात नहीं की।

ये भी पढ़े: बदमाश ने बुआ व चचेरी बहन का किया किडनैप, पुलिस ने स्टेशन पर पकड़ा

पूजन के बाद ली रिश्तेदारों के साथ सेल्फी
-सुबह करीब 11 बजे वह अपने कमरे के द्वार की पूजा कर पुलिस लाइन स्थित मनकामनेश्वर मंदिर पहुंची। जहां पीपल को जल चढ़ाने के बाद कच्चा सूत बांधा।

-शिवजी के अभिषेक के बाद उन्होंने मां दुर्गा की प्रतिमा को माला पहनाई। इसके बाद परिसर में स्थित राधाकृष्ण व रामजानकी मंदिर में पूजा की।
-इसके बाद उन्होंने रिश्तेदारों के संग मंदिर परिसर में फोटो खिंचवाईं। करीब सवा घंटे की पूजा के बाद वापस गार्डन जाकर जसोदाबेन ने फला आहर लिया।
-लेकिन लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए वह आराम करने सर्किट हाऊस चली गईं।
साथ में ले जाती हैं पूजा का सामान
-साथ आए जसोदाबेन के भाई अशोक ने बताया कि जहां भी जाती हैं, वह अपने साथ पूजा का बैग जरूर ले जाती है।
-इसके अलावा सादा जीवन जीने की आदि जसोदा बेन मंत्रोचारण के करीब सवा घंटा पूजन करने के बाद ही आहार लेती हैं।
-अशोक भाई ने कहा कि वह मीडिया व अन्य लोगों से अधिकांश दूरी रखती हैं। शाम को मां कर्मा देवी के मंदिर गईं।
Back to top button