शर्मनाक हार के बाद बोले कप्तान कोहली, बल्लेबाजों को बताया जिम्मेदार

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे वनडे मैच में 11 रनों की हार झेलने वाली भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने बताया है कि उनकी हार की वजह क्या रही। कोहली ने मैच हारने के बाद अपने बल्लेबाजों के खराब शॉट चयन को हार का जिम्मेदार ठहराया है। भारत को इस रोमांचक मैच में 11 रनों की हार का सामना करना पड़ा।वेस्टइंडीज के खिलाफ

लो स्कोरिंग मैच में बाद में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए काफी खराब दिन साबित हुआ। टीम इंडिया को केवल 190 रनों का लक्ष्य हासिल करना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मैच के बाद कोहली ने कहा, ‘हमारा शॉट सेलेक्शन स्तरीय नहीं था।’ कोहली ने कहा कि हमने महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट गंवाए। आपको पूरे मैच के दौरान लय बनाकर रखनी होती है।’

कोहली ने विकेट के बारे में कहा कि इसमें असमान गति थी। वेस्टइंडीज ने अभी तक इस सीरीज में 200 से ज्यादा रन नहीं बनाए हैं। इस मैच में भी वह 50 ओवर में नौ विकेट पर 189 रन ही बना पाए। लेकिन भारतीय बल्लेबाज इस छोटे से लगने वाले लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर पाए।

Back to top button