अखिलेश सरकार में बने साइकिल ट्रैक को तोड़ेगी योगी सरकार

लखनऊ: अखिलेश सरकार के समय उत्तर प्रदेश में बने साइकिल ट्रैक को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के मंत्री सुरेश खन्ना ने बड़ा बयान दिया है। सुरेश खन्ना ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के सत्ता में रहने के दौरान बने साइकिल ट्रैक तोड़े जाएंगे।साइकिल ट्रैक को लेकर

नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि समाजवादी सरकार में बने साइकिल ट्रैक को तुड़वाया जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि साइकिल ट्रैक पर बहुत ज्यादा अतिक्रमण है। तब उन्होंने कहा कि साइकिल ट्रैक को जल्द ही तुड़वा दिया जाएगा।

दरअसल ज्यादातर साईकिल ट्रैक पर अतिक्रमण है, जिस वजह से जिस उद्देश्य से इन ट्रैक को बनाया गया था वो पूरा नहीं हो सका है। ट्रैक बनने से सड़कों की चौड़ाई भी कम हो गई है।

Back to top button