दो बच्चों की यह ‘कुवांरी मां’ अमीरों को फंसाती फिर करती ये गन्दा काम

मुरादाबाद। इंसान पैसे और दुनिया के एशो-आराम पाने के लिए इतना अंधा हो जाता है कि वह कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहता है। मासूम शक्ल के पीछे कभी-कभी ऐसा शैतान छिपा होता है जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर से सामने आया है। एक मासूम से दिखने वाली रेनू सागर की करतूते जब सामने आई है तो पुलिस के भी होश उड़ गए।रेनू सागर

रेनू सागर ने अमीरों को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूले

दो बच्चों की मां खुद को कुवांरी बताकर अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए अमीरों का शिकार करती थी। उन्हें अपने प्रेमजाल में फंसाकर उनको ब्लैकमेल कर यह महिला पैसे ऐंठती थी। रेनू सागर की नाम की इस महिला की शादी 2005 में हुई थी। उसके दो बच्चे भी थी लेकिन हाईप्रोफाइल लाइफ जीने के लिए रेनू अपने पति और बच्चों से अलग रह रही थी।

रेनू सागर पहले अपनी खूबसूरत अदाओं के दम पर पहले लोगों से दोस्ती करती फिर उनके साथ फोटो खींचकर उनको ब्लैकमेल करती। ऐसा करके वो अब तक लाखों रुपए वसूल चुकी थी। पुलिस ने इस फरेबी महिला को अरेस्ट कर लिया है।

Back to top button