बदमाश मारपीट करते रहे और लोग देखते रहे तमाशा, पुलिस का खौफ नहीं

भोपाल. राजधानी की मिनी बसों में सक्रिय जेबकतरों में पुलिस का खौफ नहीं है। दो जेबकतरों ने शुक्रवार की शाम फीडर बस में बीई छात्र प्रदीप रावत का मोबाइल फोन गायब कर दिया। छात्र ने जब उनका पीछा किया तो उन्होंने मारपीट कर दी। तभी वहां पहुंचे दो अन्य बदमाशों ने छात्र के गाल पर ब्लेड से हमला कर दिया।
बदमाश मारपीट करते रहे और लोग देखते रहे तमाशा, पुलिस का खौफ नहीं
 

ये भी पढ़े: स्पीकर बोले- नरोत्तम की विधायकी पर खतरा नहीं, सिर्फ राज्यपाल को है ये अधिकार

छात्र ने संघर्ष करके मोबाइल तो वापस ले लिया, लेकिन इस दौरान भीड़ खड़ी होकर तमाशा देखती रही। कोई मदद के लिए आगे नहीं अाया। पुलिस ने प्रदीप की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।

Back to top button