राखी सावंत को पकड़ने पुलिस टीम मुंबई पहुंची, धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप

  • लुधियाना. धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में आरोपी बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत को पकड़ने पुलिस टीम एक बार फिर मुंबई पहुंच गई है। गौर हो कि आरोपी के गैर-जमानती वॉरंट जारी होने की वजह से अदालत की हिदायत पर गिरफ्तारी को पुलिस कमिश्नर ने टीम मुंबई भेजी है।
    राखी सावंत को पकड़ने पुलिस टीम मुंबई पहुंची, धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप
     
    इस तीन मेंबरी टीम की अगुवाई थाना सलेम टाबरी की सब इंस्पेक्टर अमरजीत कौर कर रही हैं। गौर हो कि स्थानीय अदालत में प्रैक्टिस करने वाले नरिंदर आदिया एडवोकेट ने आरोपी राखी के खिलाफ क्रिमिनल कंप्लेंट दर्ज कराई थी।

    ये भी पढ़े: बड़ी वारदात: महिला ने जहरीला इंजेक्शन लगा कर मासूम बच्ची के साथ की खुदकुशी

    इस मामले में सम्मन जारी होने के बावजूद आरोपी पेश नहीं हुई तो अदालत ने गैर-जमानती वॉरंट जारी किए थे। इसके पहले भी पुलिस टीम एक बार आरोपी को पकड़ने मुंबई गई, लेकिन नाकाम रही थी।

     
     
Back to top button