Ramayana की कौशल्या ही नहीं… बी-टाउन के ये सेलेब्स भी हैं शिव भक्त

11 जुलाई को सावन का महीना शुरू हो गया था। यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस पूरे महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के कई सितारे भी शिव भक्ति में लीन रहते हैं। कुछ सेलेब्स तो शरीर में भगवान शिव का टैटू गुदवाकर अपनी भक्ति दिखाते हैं।

रणबीर कपूर स्टारर रामायण में माता कौशल्या का किरदार निभाने वालीं इंदिरा कृष्णा भी उन्हीं में से एक हैं। वह भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त हैं। उनका कहना है कि आध्यात्मिक साधना निगेटिविटी को दूर रखती है। ईटाइम्स के मुताबिक, इंदिरा ने कहा कि शिव मोक्ष या निर्वाण प्रदान करते हैं। आप मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण के लिए उनकी पूजा कर सकते हैं। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और आपके चक्र भी मजबूत होंगे जिससे आध्यात्मिक स्वास्थ्य बेहतर होगा।

इंदिरा कृष्णा के अलावा कई और बॉलीवुड सेलेब्स भी भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं।

अजय देवगन (Ajay Devgn)
अजय देवगन की शिव भक्ति का अंदाजा उनके सीने पर बने टैटू से लगाया जा सकता है। अभिनेता ने अपने सीने पर महादेव और त्रिशूल का टैटू गुदवाया है।

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)
अपनी फिट बॉडी और शानदार डांस मूव्स के लिए जाने जाने वाले ऋतिक रोशन भी शिव के प्रति गहरी आस्था रखते हैं। ऋतिक ने कई बार सोशल मीडिया पर शिव से जुड़ी तस्वीरें और कैप्शन साझा किए हैं, जिससे उनकी भक्ति स्पष्ट होती है।

संजय दत्त (Sanjay Dutt)
बॉलीवुड के ‘बाबा’ संजय दत्त भी भगवान शिव में गहरी आस्था रखते हैं। वे अक्सर माथे पर भस्म लगाए और रुद्राक्ष की माला पहने नजर आते हैं। उनका मानना है कि शिव ने उन्हें हर मुश्किल से बाहर निकाला है। उन्होंने बाएं कंधे पर शिव का टैटू और संस्कृत में ओम नम शिवाय भी गुदवाया है।

कंगना रनौत (Kangana Ranaut)
अपनी बेबाक राय और दमदार अभिनय के लिए मशहूर कंगना रनौत भी शिव की परम भक्त हैं। वे अक्सर धार्मिक स्थलों पर जाती हैं और पूजा-पाठ करती हैं। कंगना ने कई बार बताया है कि वे मुश्किल समय में शिव का ध्यान करती हैं और उन्हें उनसे शक्ति मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button