मुख्यमंत्री योगी: यूपी के लिए चार लाख करोड़ रुपये का बजट पर्याप्त नहीं


ये भी पढ़े: सीएम योगी ने दिलाया विश्वास, GST से जुड़ी दिक्कतें दूर करेगी सरकार
मुख्यमंत्री शनिवार को जीएसटी दिवस व इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में योगी ने कहा कि जीएसटी आर्थिक समानता की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। जीएसटी लागू हो जाने से हमें कई सारे अप्रत्यक्ष करों की परतंत्रता से मुक्ति मिली है।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि जीएसटी से जो भी परेशानियां आएं, उनके बारे में बताएं, जीएसटी काउंसिल में उनका समाधान निकाला जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मोदी सरकार राष्ट्रहित में कड़े फैसला लेना जानती है। जीएसटी देश के लिए बड़ा फैसला है।
मोदी को लाइव सुना योगी ने
मुख्यमंत्री योगी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी व मुस्लिम वक्फ मंत्री मोहसिन रजा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा भाषण सुना।
प्रधानमंत्री दिल्ली में चार्टर्ड एकाउंटेंट को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए लखनऊ में दो बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थीं।





