पारिवारिक विवाद में पति-पत्नी ने जहर खाकर की आत्महत्या

आरा. बिहार के भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना के बेलाउर गांव में पति-पत्नी ने जहर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दोनों ने सुसाइड क्यों की पुलिस इसकी जांच कर रही है।

ये भी पढ़े: इंडिगो प्लेन के साथ हुए हादसे की जांच करने पहुंची डीजीसीए की टीम
आपसी विवाद के कारण सुसाइड…
घटना के पीछे बताया जा रहा है कि पति और पत्नी ने बीच अकसर विवाद होता रहता था। घटना के दिन भी दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद दोनों ने सुसाइड कर लिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।





