बचपन की दोस्त एंटोनेला के संग शादी के बंधन में बंधे फुटबॉलर लियोनेल मेसी

ब्यूनस आयर्स : अर्जेटीना के फुटबाल स्टार लियोनेल मेसी ने रोसारियो में अपने बचपन की दोस्त से शादी कर ली. मीडिया के मुताबिक, रोसारियो के एक होटल में शुक्रवार को मेसी (30) और एंटोनेला रोकुजो (29) वैवाहिक बंधन में बंध गए.
लियोनल मेस्सी की दुल्हन एंटोनेला को फुटबाल की प्रथम महिला का दर्जा
मेसी ने रोकुजो से उस समय मुलाकात की थी, जब वह पांच साल के थे. रोकुजो, मेसी के बेस्ट फ्रेंड लुकास स्कागलिया की कजिन थीं. यह जोड़ा अब बार्सिलोना में रह रहा है और इसके दो बेटे हैं.
मेसी की शादी में उनकी टीम के साथी लुइस सुआरेज, नेमार, गेरार्ड पिक और उनकी पत्नी शकीरा शरीक हुए. मेहमानों को निजी विमान से रोसारियो लाया गया.
मीडिया के मुताबिक, मेसी की बहन मारिया सोल, भाई रॉड्रिगो और मैटियस मेसी भी शादी में शामिल हुए. इसके साथ ही रोकुजो की बहनें पॉला और कार्ला भी आईं.
LE PATEA EL VESTIDO A LA MUJER. ME VUELVO LOCO LIONEL. pic.twitter.com/0WDQURRAJ4
— Fede (@fedetrabucci) 1 July 2017
Leo Messi, the world’s greatest footballer, married his childhood sweetheart #MessiWedding pic.twitter.com/FKoPJ4zei9
— Smart Bride (@smart_bride) 1 July 2017
Football star Messi weds childhood sweetheart==>https://t.co/YWBnvothGx#MessiWedding #Messi #MessiBoda #Messi #events pic.twitter.com/AHpF5W3Gwc
— frizzy Hub (@firdaous98) 1 July 2017





